फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की इस एक्ट्रेस का सड़कों पर दिखा इतना जबरदस्त अंदाज, देखते ही हो जाएंगे क्लीन बोल्ड

Sun, 10 Jan 2021 09:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
erica fernandes - फोटो : instagram
मुंबई की सड़कों से लेकर एयरपोर्ट तक सेलिब्रेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हैं। जिसमे उनका कैजुअल से लेकर ग्लैमर वाला अंदाज नजर आता है। मलाइका अरोड़ा से लेकर कियारा आडवाणी अक्सर ही टाइट फिटिंग एथलिजर में नजर आती हैं। तो वहीं दिशा पाटनी का स्पोर्ट्स ब्रा वाला प्रेम भी सब जानते हैं। लेकिन इन सबके बीच सबसे स्टाइलिश लुक में दिखीं टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नाडिंस। 'कसौटी जिंदगी की' कि प्रेरणा के किरदार में फैंस के दिलों में जगह बनाने वाली एरिका की ये तस्वीरें भी जमकर सोशल मीडिया पर दिख रही हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
erica fernandes - फोटो : instagram
दरअसल, दोस्तों के साथ लंच डेट के लिए निकलीं एरिका पपराजी के कैमरे में कैद हुईं। जिसमें उन्होंने ब्लेजर के साथ काले रंग का क्रॉप टॉप और टिनी शार्ट्स काले रंग का पहन रखा था। वहीं इस ब्लेजर के साथ एरिका ने बस्ट लाइन के नीचे टैन ब्राउन कलर की लेदर बेल्ट लगा रखी थी। जिसे स्टॉकिंग्स और मैचिंग शूज के साथ पेयर किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Parth Samthaan and Erica - फोटो : instagram
एरिका का ये लुक इतना हॉट एंड बोल्ड था कि तस्वीरों को देख फैंस तुरंत ही दीवाने हो गए। वहीं एरिका ने भी जमकर पोज दिए। पोकर स्ट्रेट हेयर और रेड लिप्स के साथ एरिका का लुक जबरदस्त था। 


4 of 5
erica fernandes - फोटो : instagram
एरिका अपने दोस्तों शुभावी चौकसी और शोनाया अयोध्या के साथ मस्ती करती दिखीं। जिसकी तस्वीरें शोनाया ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। एरिका कसौटी जिंदगी की सीरियल में प्रेरणा के किरदार में नजर आईं थी। जो कि लॉकडाउन के खत्म होने के बाद ऑफ एयर हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Erica Fernandes - फोटो : instagram
भले ही एरिका कसौटी जिंदगी की से फैंस के दिलों में जगह बनाई हों। लेकिन इससे पहले भी वो कई सारे सीरियल में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही वो इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही अपनी खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें