बॉलीवुड का 'रेड कारपेट' आईफा 2019 खत्म होने के बाद अब वक्त है हॉलीवुड के 'पर्पल कारपेट' एमी अवॉर्ड्स 2019 का। रविवार की रात सितारों की महफिल से चमक उठी जब एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार 71 वें प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड्स के लिए एक साथ इकठ्ठा हुए। जैसे-जैसे स्टार्स ने दिलकश अंदाज में पर्पल कारपेट पर एंट्री ली, शाम का रंग धीरे-धीरे गहरा और खूबसूरत होता गया। आईफा की तरह ही एमी में भी 'हाई वोल्टेज' फैशन देखने को मिला। हालांकि, कुछ कलाकार ऐसे भी थे जो 'वार्डरॉब मालफंक्शन' का शिकार हुए और ये कलाकार बेकार ड्रेस की केटेगरी में डाले गए।