Eid Milad Un Nabi 2024: इस्लाम धर्म में ईद मिलाद उन-नबी का त्योहार काफी अहम होता है। ऐसा कहा जाता है कि इसी दिन इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद का जन्म हुआ था। यह पर्व मुस्लिम समुदाय में काफी खास तरह से मनाया जाता है।
पैगंबर मुहम्मद ने ही इस्लाम धर्म की स्थापना की और दुनिया को अल्लाह का संदेश सुनाया। इसी के चलते ईद मिलाद उन-नबी के दिन मुस्लिम समाज पैगंबर मुहम्मद के जीवन, उनकी शिक्षा, और उनके द्वारा दिए गए संदेशों को याद करता है। इस साल ये पर्व 16 सितंबर यानी सोमवार के दिन मनाया जाएगा।
अगर आप ईद मिलाद उन-नबी के मौके पर अपने हाथों पर सिंपल और एलिगेंट मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो हम आपको दिखाते हैं लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन।