फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सिंग करवाने में होता है दर्द तो ट्राई करें ये टिप्स

Mon, 10 Aug 2020 10:01 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
महिलाओं के लिए सुंदर दिखना कितना दर्द भरा होता है ये वैक्सिंग से पता चल जाता है। हाथों, पैरों से लेकर बिकनी लाइन तक हर जगह के अनचाहे बालों को हटाने के लिए महिलाएं इस दर्द को सहती हैं। दर्द सहने का मामला थोड़ा फैशन से भी जुड़ा होता है क्योंकि हर किसी को स्टाइल में जो रहना होता है। लेकिन हर महीने होने वाले इस दर्द से छुटकारा पाने का कुछ उपाय भी होता है। जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, तो चलिए जानें वो खास ट्रिक्स जिनकी मदद से वैक्सिंग के दौरान होने वाले दर्द से काफी हद तक बचा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
scrub
स्क्रब करें
बहुत कम लोग ही बता सकते हैं कि वैक्सिंग के समय कम दर्द के लिए क्या उपाय किया जा सकता है। जब भी वैक्स कराना हो उसके थोड़ी देर पहले स्क्रब करें। अच्छे क्वालिटी के बॉडी स्क्रब की मदद से शरीर को साफ कर लें। ऐसा करने से शरीर के ऊपर जमे डेड सेल्स साफ हो जाते हैं और वैक्स करवाते समय कम दर्द होता है।
विज्ञापन

3 of 6
नो शेविंग
बहुत सारी लड़कियों की आदत होती है कि वैक्स के बाद उगने वाले बालों के ऊपर रेजर चला लेती हैं। इससे भले ही कई दिनों तक आपको वैक्सिंग की जरूरत न पड़ती हो लेकिन ये आपके लिए ठीक नहीं है। क्योंकि जब आप वैक्सिंग वाले हिस्सों पर रेजर चला देती हैं तो बालों की ग्रोथ पर असर पड़ता है। दूसरे शेविंग करने से बालों की जड़ों को मजबूती मिल जाती है। जिसकी वजह से जब आप वैक्सिंग करवाती है तो बहुत दर्द होता है। बालों को वैक्स करवाने के पहले देख लें कि बालों की ग्रोथ एक चौथाई हो गई हो।

4 of 6
waxing - फोटो : Pixabay
हमेशा प्रोफेशनल से करवाएं
वैक्सिंग जैसी चीजों को करवाने के लिए किसी अच्छे पार्लर में ही जाए। जहां पर प्रोफेशनल तरीके से वैक्सिंग की जाती हो। भले ही आपको देखने में लगता है कि ये केवल वैक्सिंग स्ट्रिप का कमाल है। लेकिन एक प्रोफेशनल के हाथ से वैक्सिंग करवाने में दर्द कम होता है और शरीर पर लाल-लाल चकत्ते भी नहीं निकलते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रोफेशनल हमेशा वैक्स का तापमान और उगने वाले बालों की दिशा देख लेती हैं। जिसकी वजह से वो सही से वैक्स कर पाती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गर्म पानी से स्नान
वैक्सिंग के ठीक पहले गर्म पानी से नहाना फायदेमंद होता है। गर्म पानी से नहाने से त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं और उनमें नमी आ जाती है। जिसकी वजह से बालों को निकलवाने में दर्द कम होता है। वहीं अगर आप ठंडे पानी से नहा लेंगी तो रोम छिद्र सिकुड़ जाएंगे और दर्द ज्यादा होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
periods - फोटो : सोशल मीडिया
पीरियड्स का रखें ख्याल
वैक्सिंग करवाने के लिए ऐसा दिन चुने जब उस दिन के आसपास पीरियड्स के दिन न हो या फिर वो चल न रहा हो। क्योंकि पीरियड्स के समय शरीर दर्द के लिए बहुत संवेदनशील हो जाता है जिसकी वजह से दर्द ज्यादा हो सकता है। इसलिए अगली बार वैक्सिंग के पहले पीरियड न चल रहा हो ऐसा देख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें