फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips To Style Black Suit: पहनना है काला सूट तो इन टिप्स को करें फॉलो, लुक दिखेगा सबसे अलग

Fri, 07 Mar 2025 02:48 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप काले रंग के सूट को अलग तरह से स्टाइल करना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
विज्ञापन
1 of 6
पहनना है काला सूट तो इन टिप्स को करें फॉलो - फोटो : instagram
Tips To Style Black Suit: फैशन और ट्रेंड चाहे कितना भी बदल जाए लेकिन ब्लैक रंग का आउटफिट महिलाओं से लेकर पुरुषों तक की पहली पसंद आज भी है। ब्लैक एक ऐसा रंग है, जिसे पहनकर हर किसी का लुक सबसे अलग और खूबसूरत दिखता है। ऐसे में खासतौर पर महिलाएं शादी-पार्टी तक में भी ब्लैक आउटफिट कैरी करती हैं।

यदि आपका भी पसंदीदा रंग ब्लैक है और आप किसी पार्टी में ब्लैक रंग का सलवार सूट कैरी करना चाहती हैं तो हम आपको आज ब्लैक सूट स्टाइल करने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। इन टिप्स को फॉलो करके आपका लुक सबसे खास और अलग दिखेगा। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सही होना चाहिए स्टाइल - फोटो : instagram
सही होना चाहिए स्टाइल

काला सूट पहनना है तो उसका स्टाइल कार्यक्रम के हिसाब से ही होना चाहिए। जैसे कि अनारकली सूट ग्रेसफुल और रॉयल लुक के लिए कैरी किया जा सकता है। वहीं ब्लैक रंग का प्लाजो सूट ट्रेंडी और कंफर्टेबल लुक के लिए परफेक्ट है। यदि आप काले रंग का शरारा पहनेंगी तो शादी में भी अलग सी दिखेंगी। वहीं एलिगेंट लुक के लिए  स्ट्रेट कट सूट कैरी करें। 
 
 
विज्ञापन

3 of 6
दुपट्टा है जरूरी - फोटो : instagram
दुपट्टा है जरूरी

अपने सूट लुक में चार चांद लगाने के लिए उसके साथ दुपट्टा अवश्य पहनें। यदि आप रॉयल लुक चाहती हैं ब्लैक सूट के साथ खूबसूरत सा बनारसी दुपट्टा कैरी करें। ये बनारसी दुपट्टा सिल्क में ही होना चाहिए। पार्टी वियर लुक के लिए नेट या ऑर्गेंजा दुपट्टा हाथों में हैं। देसी लुक कैरी करना है तो फुलकारी या कढ़ाई वाला दुपट्टा लें। 
 
 

4 of 6
सही होनी चाहिए एक्सेसरीज - फोटो : instagram
सही होनी चाहिए एक्सेसरीज

 ब्लैक सूट के साथ झुमके, चांदबाली या स्टेटमेंट इयररिंग्स परफेक्ट लगेंगे। यदि शादी-विवाह में ब्लैक सूट पहन रही हैं तो उसके साथ मांग टीका अवश्य पहनें। हाथों में हल्का ब्रेसलेट या पंजाबी कड़ा आपके लुक को क्लासी टच देगा। माथे पर छोटी सी बिंदी लगाकर लुक को कंप्लीट करें। 
 
 
विज्ञापन

5 of 6
पैरों में पहनें ऐसी फुटवियर - फोटो : instagram
पैरों में पहनें ऐसी फुटवियर

अपने सूट लुक में चार चांद लगाने के लिए पैरों में मोजरी पहन सकती हैं। यदि किसी पार्टी में ब्लैक सूट पहनना है तो स्टिलेटोज़ या ब्लॉक हील्स चुनें।   कोल्हापुरी चप्पल आपको सिंपल और एथनिक टच में मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेयरस्टाइल और मेकअप को रखें परफेक्ट - फोटो : Adobe stock

हेयरस्टाइल और मेकअप को रखें परफेक्ट

 वैसे तो हेयर स्टाइल हमेशा अपने चेहरे के हिसाब से ही बनानी चाहिए, लेकिन हम आपको कुछ सजेशन देने जा रहे हैं। वेवी ओपन हेयर या लो बन एलिगेंट लुक देगा।  मेकअप की बात करें तो न्यूड या रेड लिपस्टिक, ग्लॉसी बेस और स्मोकी आई मेकअप ब्लैक सूट के साथ परफेक्ट लगेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें