फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल चेहरा ही नहीं इन अंगों पर जमीं डेड स्किन हटाने के लिए करें स्क्रब का इस्तेमाल

Sun, 05 Jul 2020 08:36 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चेहरे को साफ सुथरा बनाने के लिए सभी जतन करते हैं। लेकिन केवल चेहरा ही नहीं बल्कि हाथों-पैरों के साथ कोहनी और गर्दन जैसे अंगों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। जिससे कि ये साफ रहें और आपकी सुंदरता में चार चांद लगाएं। क्योंकि कई बार लोग अपने पैरों और हाथों की देखभाल नहीं करते जिसकी वजह से देखने में भद्दा लगता है। तो अगर आप चाहती हैं चेहरे के साथ ही इन अंगों की भी साफ-सफाई जरूरी है तो इसे एक्सफोलिएट करें स्क्रब की मदद से। तो चलिए जानें कैसे करें इन सारे अंगों को स्क्रब।

 
विज्ञापन

2 of 5
lips
होंठ
बहुत बार गर्मियों के मौसम में भी होंठ रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। इसका कारण है गंदगी जमना। इसलिए जरूरी है कि आप होंठों को स्क्रब की मदद से साफ करें। हालांकि बहुत तेजी से होंठ को न रगड़े। हल्के हाथों से इस पर जमी डेड स्किन को साफ कर लिप बॉम लगाएं। फिर देखिए कैसे आपके होंठ नर्म और गुलाबी नजर आएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
पैरों को भी जरूरत होती है बाकी अंगों की तरह विशेष देखभाल की। अगर पैरों पर छोटे दाने नजर आ रहे हैं तो ये निशानी हैं कि इन्हें एक्सफोलिएट किया जाए। इसके लिए हमेशा एक्सफोलिएटिंग शेविंग जेल या फिर फुट स्क्रब की मदद से मसाज करें और फिर वैक्स या शेव करें। ऐसा करने से पैरों की त्वचा भी नर्म और मुलायम चमकदार दिखेगी।


 

4 of 5
elbow - फोटो : instagram
कई बार कोहनी की देखभाल न करने के कारण छोटे दाने निकल आते हैं। इन्हें स्क्रब या फिर एक्सफोलिएटिंग क्रीम की मदद से साफ करें और फिर गर्म पानी से धो लें। ऐसा करने से कोहनी की त्वचा साफ रहेगी और वहां की रंगत भी हल्की दिखेगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
feet - फोटो : pixa
महीने में दो बार पेडिक्योर करा लेने और रात में पेट्रोलियम जेली लगा लेने से आपकी एड़ियां मुलायम हो जाएंगी और इनसे सारी मृत कोशिकाएं कम हो जाएंगी, तो ऐसा नहीं है। एड़ियों का हफ्ते में दो बार स्क्रब करना जरूरी है। स्क्रब त्वचा को नया बनाने में मदद करता है। स्क्रब करने के बाद एड़ियों पर क्रीम या मॉइश्चराइजर लगाएं और मोजे पहन लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें