फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: पतले बालों को थिक दिखाने के लिए बनाएं ये आसान हेयरस्टाइल

Sun, 05 Dec 2021 11:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
थिक हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram/prachidesai
कहा जाता है कि महिलाओं की खूबसूरती में एक हिस्सा उनके बालों का होता है। सुंदर, घने बाल किसी भी महिला की सुंदरता को निखार देते हैं। लेकिन कई कारणों से महिलाओं के बाल घने होकर पतले होते हैं। अक्सर ऐसा होता है कि पतले बालों में कोई भी हेयरस्टाइल आप पर जंचता नहीं है। जब भी पार्टी या कहीं बाहर जाने के लिए तैयार होते हैं, आप ये समझ नहीं पाते कि ऐसी कौन सी हेयर स्टाइल बनाएं, जिससे आपके बाल थिक दिखें। इसके लिए कुछ महिलाएं नकली बार या आर्टिफिशियल जूड़ा बनाती हैं। लेकिन हर तरह बालों को मोटा और घना दिखाने के लिए ये विकल्प काफी नहीं है। नकली बाल या जूड़े को लोग पहचान ही लेते हैं। ऐसे में आपको कुछ ऐसी हेयरस्टाइल बनानी चाहिए, जिसमें आपको नकली बालों की जरूरत न पड़े और आपके पतले बाल थिक जर आएं। यहां हम आपको पतले बालों को घना दिखाने की आसान हेयरस्टाइल बताने जा रहें हैं, जिन्हें ट्राई कर आपको मिलेगा स्टाइलिश लुक। 
विज्ञापन

2 of 5
थिक हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/surbhijyoti
लूप बन हेयरस्टाइल

अगर आपके बाल पतले हैं तो आपको जूड़ा बनाने में बड़ा परेशानी होती होगी, क्योंकि पतले बालों में जूड़ा अच्छा नहीं लगता। अपने बालों को अधिक बाउंस और थिक दिखाने के लिए लूप बन हेयरस्टाइल को बना सकती हैं। इसके लिए अपने बालों को अच्छे से सुलझा लें। फिर दो छोटे सेक्शन को कानों के पास निकालें और सारे बालों को पकड़कर लो पोनीटेल बना लें। अब पोनीटेल को ऊपर से ले जाते हुए लूप बना लें और फिर पोनीटेल को रोल करते जूड़ा बनाएं। बॉबी पिंस की मदद से जुड़े को सिक्योर कर लें। बाद में जो हेयर सेक्शन कानों के पास निकाले थे, उसे कर्ल से रोल कर लें। जूड़ा एक्सेसरीज से बालों को सजा लें। 
विज्ञापन

3 of 5
थिक हेयरस्टाइल - फोटो : instagram/imrashamidesai
पफिंग हेयर स्टाइल

इस हेयर स्टाइल को बनाने के लिए बालों को सुलझा कर आगे से एक सेक्शन अलग निकाल लें। फिर पीछे से सारे बालों को कर्ल कर लें। वहीं आगे वाले सेक्शन के बालों को रिवर्स कॉम्ब करें। नीचे के बालों को भी सॉफ्ट कर्ल करें। आगे के सेक्शन के बालों से पफ बनाएं। इसे हेयर पिंस की मदद से सेट कर लें। अब बाकी पीछे के सारे बालों की पोनीटेल बना सकती हैं। चाहें तो इन्हें ओपन रखें या फिर बन बना लें। कर्ल की वजह से ये घने लगेंगे। 

4 of 5
थिक हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram/prachidesai
कर्ल हेयर स्टाइल 

अगर आपके बाल छोटे और पतले हैं तो आप अपने बालों को पूरी तरह से कर्ल करते हेयर बैंड के साथ इस तरह से बाउंस हेयर स्टाइल लुक कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
थिक हेयरस्टाइल - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
ब्रेडेड वॉटरफॉल हेयरस्टाइल

इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने बालों के एक सेक्शन को गूंथते हुए पीछे की और ले जाएं। पीछे हेयर पिंस की मदद से अपनी ब्रेड को सेट कर लें। आप अपनी चोटी को खींचकर थोड़ा लूज कर लें। आप किसी भी तरह की ब्रेड बनाकर उसे थोड़ा लूज करते हुए वॉटरफॉल जैसा लुक अपना सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें