फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lipstick Hacks: चाय के कप पर दिखता है निशान तो शर्मिंदा न हों, ये हैक्स ट्राई करके होंठों पर लगाएं लिपस्टिक

Fri, 12 Sep 2025 05:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Easy Hacks To Make Transfer Proof Lipstick: अगर आपका ध्यान भी कुछ खाते-पीते समय इस बात पर रहता है कि कहीं बर्तन पर लिपस्टिक का निशान न दिखे, तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम बताएंगे कुछ ऐसे हैक्स, जिससे आपकी लिपस्टिक बनेगी ट्रांसफर प्रूफ...
विज्ञापन
1 of 7
चाय के कप पर दिखता है निशान तो शर्मिंदा न हों, ये हैक्स ट्राई करके होंठों पर लगाएं लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock
Easy Hacks To Make Transfer Proof Lipstick: शायद ही कोई महिला ऐसी होगी, जिसे लिपस्टिक का इस्तेमाल करना पसंद न हो। चाहे कॉलेज जाने वाली लड़कियां हों, या फिर दफ्तर जाने वाली महिलाएं हर किसी के पास आज के समय में लिपस्टिक का शानदार कलेक्शन होता है। इसे खरीदना और लगाना जितना आसान होता है, उतना मुश्किल होता है, इसे नॉन  प्रूफ बनाना।

दरअसल, हर कोई इतना अमीर नहीं होता कि उसके पास महंगी-महंगी लिपस्टिक का कलेक्शन हो, जो नॉन ट्रांसफर प्रूफ हों। इसी वजह से महिलाओं के लिए चाय के कप पर लिपस्टिक के निशान अक्सर शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं।

पर, अब इससे परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि कुछ आसान और प्रभावी हैक्स से आप इस समस्या को आसानी से हल कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप अपनी साधारण सी लिपस्टिक को भी ट्रांसफर प्रूफ बना सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
ब्लॉटिंग करें - फोटो : Adobe stock
ब्लॉटिंग करें

इसकी मदद से आप अपनी ग्लॉसी लिपस्टिक को भी ट्रांसफर प्रूफ बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने होंठों पर लिपस्टिक लगाने के बाद एक टिश्यू पेपर से हल्का ब्लॉट करें। ध्यान रखें आपको इसे रगड़ना नहीं है। इसकी मदद से होंठों की एक्स्ट्रा लिपस्टिक हट जाएगी और बर्तन पर इसका निशान नहीं पड़ेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 7
पाउडर आएगा काम - फोटो : Adobe stock
पाउडर आएगा काम

यदि आपके कप पर भी लिपस्टिक का निशान आता है तो ट्रांसलूसेंट पाउडर आपके काम आएगा। इसके लिए आपको पहले लिपस्टिक का कोट लगाना है और होंठों पर टिश्यू लगा लेगा है। इसके बाद ब्रश की मदद से होंठों पर ट्रांसलूसेंट पाउडर अप्लाई करना है। अब इससे अतिरिक्त लिपस्टिक आपके होंठों से हटकर लिपस्टिक ड्राई हो जाएगी। 

 

4 of 7
फिक्सिंग स्प्रे कर सकती हैं इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
फिक्सिंग स्प्रे कर सकती हैं इस्तेमाल

यदि आपके पास फिक्सिंग स्प्रे है तो उसका इस्तेमाल भी आप कर सकती हैं। ये आपकी लिपस्टिक को टिकाऊ बनाने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल काफी आसान है। इसके लिए आपको बस लिपस्टिक के ऊपर से ऊपर से फिक्सिंग स्प्रे का उपयोग करना है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें - फोटो : Adobe stock
खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

यदि आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक का निशान कभी भी कहीं किसी बर्तन पर न आए तो इसे खरीदतम समय कुछ बातों का ध्यान रखें

 
विज्ञापन

6 of 7
1. मैट हो लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock
1. मैट हो लिपस्टिक

जो भी लिपस्टिक आप खरीद रही हैं, वो मैट होनी चाहिए। जो लिपस्टिक मैट होती है वो ज्यादातर ट्रांसफर प्रूफ ही होती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2. तत्वों को देखें - फोटो : Adobe stock
2. तत्वों को देखें

जो लिपस्टिक आप खरीद रही हैं उसमें ऑयल वाले तत्व नहीं होने चाहिए। इन्हीं तत्वों की वजह से आपकी लिपस्टिक बर्तनों में निशान छोड़ जाती है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें