फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेज और आलू नहीं इस बार नाश्ते में बनाइए चना-कॉर्न सैंडविच, शाम का टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स

Sat, 13 Jun 2020 10:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वेज सैंडविच तो आपने कई बार बनाएं होंगे। जिसमें मेयोनीज के साथ ही चीज और आलू भरा होगा। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं चना-कॉर्न सैंडविच बनाना। जो शाम के स्नैक्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। साथ ही इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता। तो अगली बार टी टाइम स्नैक्स में कुछ चटपटा बनाने का मन हो तो इस सैंडविच को जरूर ट्राई करें। आगे की स्लाइड में जानिए इसे बनाने की रेसिपी।


 
विज्ञापन

2 of 5
सैंडविच में आप बहुत सारी चीजों को भरकर बना सकती हैं। जो आपको पसंद हो जैसे केवल चीज या केवल आलू। साथ ही कुछ लोग दही के साथ सब्जियों को मिक्स कर सैंडविच बनाते हैं। इसी तरह से आसान विधि से चना-कॉर्न सैंडविच भी बनकर तैयार हो जाता है। आइए जानें इसे बनाने के लिए किन सामग्री की आवश्यकता होगी।


 
विज्ञापन

3 of 5
चना-कॉर्न सैंडविच के लिए सब्जियां
एक कटोरी चना, ब्रेड की स्लाइस, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, आधी कटोरी मटर, स्वीट कॉर्न, बारीक कटा हरा धनिया, मक्खन, नमक स्वादानुसार

 

4 of 5
चना-कॉर्न सैंडविच बनाने की विधि
पहले एक बर्तन में चने को धोकर पानी में रातभरक के लिए भिगोकर रख दें। अगले दिन इसे प्रेशर कुकर में पानी डालकर सात से आठ सीटी में पका लें। जब ये चने पक जाएं तो इन्हे पानी से निकालकर रख लें। अब इस चने को मैश कर इसमें सारी चीजों को बारीक काटकर मिला लें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
ब्रेड की एक स्लाइस पर चने का सारा मिश्रण रखकर उसके ऊपर दूसरी स्लाइस ब्रेड की रख दें। तवे को गरम कर ब्रेड को दोनों ओर से मक्खन लगाकर सेंक लें। तैयार है मिनटों में चने और कॉर्न का सैंडविच। अब इसे गर्मागरम सर्व करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें