Dussehra 2023: हर साल की तरह इस साल भी पितृपक्ष के समाप्त होने के बाद शारदीय नवरात्रि का त्योहार शुरू हुआ था। नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि के पर्व के बाद धूमधाम से दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि दशहरा मनाया जा रहा है। इस साल ये तिथि आज 24 अक्तूबर को पड़ रही है। ऐसे में लोगों ने दशहरा की तैयारियां कई दिन पहले से शुरू कर दी थीं। ये दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का दिन है।
ऐसे में घरों के साथ-साथ कई जगह दशहरा की पूजा का आयोजन होता है। कई जगह बड़े-बड़े मेलों का भी आयोजन किया जाता है। पूजा के समय लोग नए-नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा तलाश कर रही हैं, जिसे आप पूजा के समय पहन सकें तो आप विद्या बालन के लुक्स पर नजर डाल सकती हैं।