फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा में रानी का साड़ी लुक में जलवा, अमिताभ बच्चन से लेकर इन सितारों का अवतार है शानदार

Mon, 07 Oct 2019 04:00 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
दुर्गा पूजा उत्सव में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ऐसे में बंगाली सेलेब्रिटीज की बात हो तो फिर काजोल से लेकर रानी मुखर्जी, तनीषा मुखर्जी, अयान मुखर्जी और मौनी रॉय का उत्साह देखते बनता है। दुर्गा पूजा पंडाल में इस बार काजोल और रानी मुखर्जी के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आए। सारे सितारे खूबसूरत पारंपरिक परिधान में सज-धजकर पहुंचे। आगे की स्लाइड्स में देखे दुर्गा पूजा में सेलिब्रिटीज का शानदार लुक। 
विज्ञापन

2 of 5
काजोल ने इस मौके पर पीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी जिसपर नीला प्लेन बॉर्डर है। मैचिंग ब्लाउज और मिनिमल मेकअप में काजोल हमेशा की तरह पारंपरिक परिधान में खूबसूरत नजर आईं। बाल में सफेद गजरा, माथे पर लाल बिंदी और कान में झुमका पहने काजोल परफेक्ट बंगाली बाला लग रही हैं। काजोल ने बिना किसी एक्सेसरीज के लुक को सिंपल रखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
रानी मुखर्जी को काफी समय बाद दुर्गा पूजा पंडाल में स्पॉट किया गया। इस मौके पर रानी सिल्क की ऑरेंज और पर्पल साड़ी में नजर आईं। मिनिमल मेकअप, माथे पर लाल बिंदी और सिंदूर, मैचिंग ज्वेलरी में रानी हमेशा की तरह परफेक्ट लग रही हैं। वहीं उनका दूसरा ऑल व्हाइट लुक हमे बेहद पसंद आया। इस लुक में रानी सफेद साड़ी और सफेद एक्सेसरीज में डिसेंट लग रही हैं। 

4 of 5
महानायक अमिताभ बच्चन भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने अपने सिग्नेचर स्टाइल को कैरी किया। सफेद कुर्ता-पैजामा और शॉल लिए अमिताभ बच्चन हमेशा की तरह फ्रेश लग रहे थे। काला चश्मा और हाथ में घड़ी पहने अभिनेता ने लुक पूरा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टाइलिश बंगाली बाला मौनी रॉय ने दुर्गा पूजा के मौके पर क्रीम रंग की प्लेन साड़ी पहनी, जिसके साथ हाफ स्लीव्स मैरून ब्लाउज मैच किया है। मौनी के इस लुक से आप भी टिप्स ले सकती हैं। ये लुक किसी भी फंक्शन में कैरी किया जा सकता है। सिंपल होने के बावजूद मौनी का लुक बेहद आकर्षक है। मौनी ने गले में चोकर और कान में मैचिंग स्टड्स पहने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें