सफेद और लाल रंग की ये साड़ी खास कपड़े जिसे जामदानी कहते हैं उसकी बनी हुई होती है। जामदानी साड़ी को हाथ से बुन कर बनाया जाता है। ये साड़ी कॉटन की होती है लेकिन अब समय के साथ इसमें सिल्क की भी मिलावट की जाती है। इस साड़ी की खासियत कपड़े का हल्का वजन है जो बंगाल के नमी वाले मौसम के अनुकूल होता है।