फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार त्यौहारों पर ट्राई करें कुछ नया, यहां देखें- शहरी बाबू देसी अंदाज

Fri, 20 Sep 2019 04:33 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
देसी अंदाज - फोटो : amar ujala
त्यौहारों के मौसम का उल्लास आपके पहनावे से भी झलकता है। वही परंपरागत कुर्ता-पायजामा, धोती-कुर्ता से हटकर क्यों न इस बार कुछ नया ट्राई किया जाए। कुछ ऐसा जिसमें देसी अंदाज झलके, लेकिन एकदम नए अंदाज में। फैशन डिजाइनर वानी आनंद का कहना है कि यदि आप देसी और मॉडर्न का फ्यूजन पसंद करते हैं तो ‘एसेंस ऑफ टेराकोटा’ की थीम पर तैयार परिधान आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं।
विज्ञापन

2 of 5
देसी अंदाज - फोटो : amar ujala
गांव में पगड़ी का चलन है, इसी पैटर्न पर दो रंगों के स्टोल से तैयार पगड़ी किसी के भी ड्रेस सेंस को परफेक्ट बनाती है। खद्दर या खादी देसी स्टाइल का पर्याय बन चुके हैं। खादी महंगी है, इसलिए इसके विकल्प के रूप में नेवी ब्लू खद्दर का इस्तेमाल किया गया है और डल पिंक सिंथेटिक कपड़ा है। टेराकोटा पर उभार के लिए हाथ से कढ़ाई की गई है। सभी परिधानों में पॉकेट बनाए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
देसी अंदाज - फोटो : amar ujala
धोती-कोटी का फ्यूजन
गांव में स्लीवलेस कोटी का चलन होता है, उसी कॉन्सेप्ट पर धोती-कोटी का फ्यूजन देकर यह ड्रेस तैयार की गई है। यूं तो यह डिजाइन बच्चों को ध्यान में रखकर किया गया है, लेकिन यदि युवा भी इसे ट्राई करना चाहें तो यह फबेगी बहुत। 

4 of 5
देसी अंदाज - फोटो : amar ujala
साड़ी ड्रैपिंग शर्टलेस ड्रेस
त्यौहारों में पूजा-अर्चना के दौरान धोती-कुर्ता पहनने का चलन है। इस बार कुछ नए अंदाज में पहनें इसे, जैसे अब्बास ने पहना है। यह एक साड़ी ड्रैपिंग शर्टलेस ड्रेस है। इस परिधान में बॉटम वियर को साड़ी के स्टाइल में ड्रैप किया गया है। साथ में स्टोल का इस्तेमाल है, जो कुर्ते की कमी को पूरी करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देसी अंदाज - फोटो : amar ujala
श्रग विद फिटेड पैंट 
आमतौर पर श्रग लड़कियां ही पहनती हैं, लेकिन गांव में इसे लबादे की तरह पुरुषों को पहने देखा जा सकता है। या यूं कहिए कि पुराने जमाने में पुरुष लंबे-लंबे लबादे पहना करते थे। इसे थोड़ा सा फ्यूजन टच देते हुए कुर्ते के ऊपर जमीन को छूता श्रग तैयार किया गया है। फिटेड पैंट के साथ यह खूब जम रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें