फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना प्रेस करना चाहते हैं कपड़े की सिलवटें दूर, तो आजमा लें ये तरीका

Sun, 07 Mar 2021 09:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
iron - फोटो : social media
कई बार ऐसा होता है कि जब हम कपड़े को प्रेस करने चलते हैं और लाइट कट जाती है। ऐसे में मन मारकर हमें दूसरा कपड़ा पहनना पड़ जाता है। क्योंकि अब सिलवट वाले कपड़े पहनकर तो कोई घर ने नहीं निकलना चाहेगा। लेकिन कई बार ट्रेवलिंग के समय कपड़ों में सिकुड़न पड़ जाती है। ऐसे में इसे कैसे दूर किया जाए। तो आज हम कुछ ऐसे नायाब तरीके लाए हैं जो जरूर आपकी मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
hair - फोटो : pixabay
अगर कभी प्रेस खऱाब हो जाए या फिर ऐसी इमरजेंसी पड़ जाए कि प्रेस ना कर पाएं तो इन चीजों की मदद से आप अपने कपड़े के ऊपर से सिलवट को कम कर उसे पहनने लायक बना सकते हैं। इस काम के लिए बालों का स्ट्रेटनर काफी हद तक आपकी मदद कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
hair - फोटो : pixabay
स्ट्रेटनर में वहीं सारी खूबी होती है जो एक प्रेस में होती है। ये बालों को प्रेस कर सीधा करने का काम करता है। तो अगर आपके पास प्रेस नही है तो हेयर स्ट्रेटनर की मदद से कपड़े की सिलवटों को दूर किया जा सकता है। बस कपड़े के छोटे पोर्शन को लेकर इसे इस्तेमाल करें। ये आपके कपड़े की सिकुड़न दूर कर देगा।

4 of 6
blow dryer - फोटो : Pixabay
हेयर ड्रायर
हेयर ड्रायर भी काफी हद तक इस काम में आपकी मदद कर सकता है। बस इसमे थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। लेकिन कम से कम कपड़े पहनने लायक तो बन ही जाते हैं। इसे करने के लिए बस कपड़े के ऊपर हल्का सा पानी का छींटा मारकर इसे गीला कर लें। फिर ड्रायर को हीट मोड पर डालकर करें। कुछ देर में कपड़े की सिकुड़न दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
clothes - फोटो : facebook
पानी में गीला कर
अगर आपके पास समय है तो कपड़े की सिलवट को दूर करने का ये भी तरीका ठीक है। कपड़े को पानी से भिगोकर निचोड़ें नहीं। बस झटककर हैंगर में फैला कर सूखने के लिए छोड़ दें। ये रखने की वजह से कपड़े में आने वाली सिलवट को दूर कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
utensils
बर्तन गर्म कर
अगर आपका प्रेस खराब हो गया है और उसे ठीक करने का समय नही है तो बर्तन भी कपड़े की सिलवट दूर कर सकता है। बस किसी पैन या फिर बर्तन को गर्म कर कपड़े के ऊपर प्रेस की तरह घुमाएं। ध्यान रखें कि ये उतना ही गर्म हो कि कपड़े जले नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें