फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali To Bhai Dooj Outfit: दीपोत्सव के पांच दिनों के लिए 5 रंग, जो लाएंगे खुशियां और आपको बनाएंगे स्टाइलिश

Wed, 08 Oct 2025 12:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali To Bhai Dooj Outfit Ideas: 18 अक्तूबर से पांच दिन के दीपोत्सव की शुरुआत होगी। ऐसे में पांच दिन के लिए पांच रंगों के कपड़े तैयार करके पहले से रख लें। 
विज्ञापन
1 of 6
दीपोत्सव के पांच दिनों के लिए 5 रंग - फोटो : अमर उजाला
Diwali To Bhai Dooj Outfit Ideas:  दिवाली केवल एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि पांच दिन तक चलने वाला एक भव्य पर्व है जो अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और आखिरी दिन भाईदूज मनाया जाता है। इन पांच दिनों में हर दिन का अपना एक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होता है, और इन्हीं के अनुसार हर दिन एक विशेष रंग को शुभ माना जाता है।

यदि इन पांचों दिनों में इन खास रंगों के कपड़े पहने जाएं, तो ये न सिर्फ आपके लुक को त्योहारी रंगों से भर देगा, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और शुभता को भी आमंत्रित करेगा। रंगों का सीधा संबंध हमारी भावनाओं, ऊर्जा और वातावरण से होता है। सही रंग का चयन आपके दिन को और भी खास बना सकता है। इस दिवाली आप भी जानिए कि दीपोत्सव में कौन से रंग किस दिन पहनने चाहिए और कैसे वे आपके जीवन में सौभाग्य और समृद्धि ला सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
धनतेरस - फोटो : instagram
 धनतेरस

धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, जिनको सुनहरा रंग काफी प्रिय है। सुनहरा रंग त्योहारों के समय देखने में भी कमाल का लगता है। ऐसे में दीपोत्सव के पहले दिन सुनहरा रंग के कपड़े आप कैरी कर सकती हैं। लड़कों के पास भी सुनहरा रंग के कुर्ते काफी आसानी से मिल जाते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
नरक चतुर्दशी - फोटो : instagram
नरक चतुर्दशी

दीपोत्सव का दूसरा दिन नरक चतुर्दशी का दिन होता है। इस दिन लोग घरों में उबटन लगाते हैं। उबटन लगाने की परंपरा नरक चतुर्दशी के मौके पर शुरू से ही है। ऐसे में इस दिन नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। नारंगी रंग पीले और लाल रंग के मिश्रण से मिलकर तैयार होता है। तो नरक चतुर्दशी के मौके पर नारंगी रंग के कपड़े पहनें। 

 

4 of 6
दिवाली - फोटो : instagram
दिवाली

इन पांच के दीपोत्सव का सबसे अहम दिन दिवाली का होता है, जिस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस दिन आप लाल रंग के कपड़े पहनें। लाल रंग के कपड़े दीवाली के मौके पर बेहद खूबसूरत लगते हैं। ये रंग मां लक्ष्मी को भी प्रिय होता है, इसलिए इस रंग के कपड़े पहनकर ही मां दिवाली पूजन करें। 

 
विज्ञापन

5 of 6
गोवर्धन पूजा - फोटो : instagram
गोवर्धन पूजा

गोवर्धन के दिन भगवान श्रीकृष्णा की पूजा की जाती है, जिनको पीला रंग अतिप्रिय है। ऐसे में इस दिन पीले रंग के ही कपड़े पहनें। खासतौर पर जब आप पूजा करने जा रहे हैं तब तो खासतौर पर पीले रंग के कपड़े धारण करें। पीला रंग काफी कॉमन होता है, इसलिए हर किसी के पास इस रंग के कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाईदूज - फोटो : instagram
भाईदूज

भाईदूज का दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित होता है। ऐसे में आप इस दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं। गुलाबी रंग के कुर्ते और शर्ट लड़कों के पास आसानी से मिल जाती है। इसके अलावा महिलाओं के पास भी गुलाबी रंग के कपड़े होते हैं। तो भाईदूज के दिन गुलाबी रंग के कपड़े ही पहनें। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें