फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Special Jewellery: एथनिक आउटफिट के साथ खूब जचेगी ऐसी ज्वेलरी, इस दिवाली पहनकर बिखेरें जलवा

Thu, 31 Oct 2024 12:06 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिवाली पर खूबसूरत दिखना हर महिला का अधिकार बनता है। ऐसे में अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए ट्रेंडी ज्वेलरी का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
1 of 7
एथनिक आउटफिट के साथ खूब जचेगी ऐसी ज्वेलरी - फोटो : instagram
Diwali Special Jewellery: पांच दिन चलने वाले दीपोत्सव को लेकर हर कोई अच्छा खासा उत्साहित रहता है। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो महिलाएं तो दिवाली के त्यौहार के लिए कई कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। दिवाली पर हर महिला न सिर्फ खूबसूरत दिखना चाहती है, बल्कि वो चाहती है कि वो सबसे अलग दिखे। इसके लिए महिलाएं नए नए कपड़े खरीदती हैं। कपड़ों के मैचिंग के हिसाब से ही वो ज्वेलरी भी खरीदती हैं।

वैसे तो बाजार में हर तरह की ज्वेलरी आजकल मिल जाती है लेकिन फिर भी बहुत सी महिलाएं संशय में रहती हैं कि ट्रेंड के हिसाब से वो क्या खरीदें और क्या पहनें। इसी के चलते आज हम आपको यहां ट्रेंडी नेकपीस और अन्य ज्वेलरी के बारे में बताएंगे, ताकि आप उसे खरीद कर अपना स्टाइलिश लुक दिखा सकें।
विज्ञापन

2 of 7
एथनिक आउटफिट के साथ खूब जचेगी ऐसी ज्वेलरी - फोटो : instagram
टेंपल ज्वेलरी

आजकल महिलाओं को इस तरह की टेंपल ज्वेलरी काफी पसंद आ रही है। अगर आप सिर्फ एक ही इस तरह का हार पहनेंगी तो आपका लुक सबसे रॉयल दिखेगा। ऐसी ज्वेलरी सिल्क फैब्रिक की साड़ी के साथ कमाल का लगता है। इसके साथ ईयररिंग्स भी मैचिंग के ही पहनें। 
विज्ञापन

3 of 7
एथनिक आउटफिट के साथ खूब जचेगी ऐसी ज्वेलरी - फोटो : instagram
पारंपरिक गोल्ड ज्वेलरी

यदि आपके पास सोने की ज्वेलरी इस तरह की है, तो पूजा के समय उसे ही पहनें। ऐसी गोल्ड ज्वेलरी हर आउटफिट के साथ अच्छी लगती है। खासतौर पर यदि अगर आप नई दुल्हन हैं, तब तो आप पर ऐसी ही ज्वेलरी अच्छी दिखेगी। 

4 of 7
एथनिक आउटफिट के साथ खूब जचेगी ऐसी ज्वेलरी - फोटो : instagram
झुमके और अंंगूठी

अगर मिनिमल ज्वेलरी पहनना पसंद है तो इस तरह के मैचिंग ईयररिंग्स पहनें। मैचिंग ईयररिंग के साथ हाथ में कड़े और अंगूठी भी पहनें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। इस ज्वेलरी के साथ आपको गले में कुछ पहनने की जरूर नहीं पड़ेगी।  
विज्ञापन

5 of 7
एथनिक आउटफिट के साथ खूब जचेगी ऐसी ज्वेलरी - फोटो : instagram
हैवी ईयररिंग्स

आजकल इस तरह के ईयररिंग्स महिलाओं को काफी पसंद आते हैं। नग जड़े ऐसे ईयररिंग्स आपके सिंपल लुक को खूबसूरत बनाने का काम करेंगे। इसके साथ भी आपको अपना मेकअप हल्का रखना है और गले में भी कुछ नहीं पहनना है। 
विज्ञापन

6 of 7
एथनिक आउटफिट के साथ खूब जचेगी ऐसी ज्वेलरी - फोटो : instagram
नेकपीस

इस तरह का हल्का सा नेकपीस आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। ऐसे नेकपीस के साथ कानों में हल्के झुमके ही पहनें। उससे आपका लुक एलीगेंट लगेगा। चाहें तो इसके साथ टॉप्स पहनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एथनिक आउटफिट के साथ खूब जचेगी ऐसी ज्वेलरी - फोटो : instagram
सिर्फ मांगटीका पहनें

अगर आपको मिनिमल लुक पसंद है, तो हर चीज को साइड करते हुए सिर्फ मांगटीका पहनें। ये आपके लुक को खूबसूरत बना देगा। यदि मांगटीका पहन रहीं हैं तो कानों में सिर्फ टॉप्स ही पहनें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें