Diwali 2024: हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में इस साल दिवाली 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। लोग कई-कई दिन पहले से दिवाली की तैयारी शुरू कर देते हैं। इसके लिए वो अपने घरों में साफ-सफाई और खरीदारी में लग जाते हैं।
दिवाली के दिन घर से लेकर हर दफ्तर, दुकान और सभी जगहों पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। दिवाली के दिन लोग नए-नए कपड़े भी पहनते हैं। खासतौर पर महिलाएं इसके लिए नए-नए कपड़े खरीदती हैं।
यदि आप इस दिवाली नए कपड़े नहीं खरीदने चाहतीं हैं तो अपनी अलमारी खोल के देखें। आपको अपनी अलमारी में कई ऐसी साड़ियां अवश्य मिल जाएंगी, जो आजकल भी ट्रेंड में हैं। अपनी अलमारी में रखी पुरानी साड़ी को दोबारा पहनकर आप इस बार अपना स्टाइलिश अंदाज दिखा सकती हैं। आइए आपको बताते हैं, कि कौन सी ऐसी साड़ियां हैं, जो हर महिला के पास उपलब्ध रहती हैं।