Diwali 2024: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार लोग साल भर करते हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक दिवाली के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। इस दिन के लिए वो अपने घरों को भी दुल्हन की तरह सजाते हैं।
वैसे तो सभी जगह दिवाली का त्यौहार कल यानी 31 अक्तूबर को मनाया जा चुका है, लेकिन बहुत सी जगहों पर आज एक नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। इस बार कार्तिक अमावस्या की तिथि को लेकर जो संशय था, उसी वजह से दिवाली दो दिन मनाई जा रही है।
यदि आप अपने घर पर आज दिवाली मनाने वाले हैं तो अपने आउटफिट का ध्यान रखें। हम यहां आपको कपड़ों के कुछ विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप दिवाली के दिन कैरी कर सकते हैं। इस तरह के कपड़े आपके पास अवश्य होंगे।