14 नवंबर, शनिवार यानी आज दिवाली का पावन पर्व मनाया जाएगा। दिवाली के दिन स्टाइलिश और खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं कई तरह के स्टाइल को ट्राई करती हैं। आप दिवाली के दिन खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए टीवी जगत की इन मशहूर अभिनेत्रियों के स्टाइल को भी कॅापी कर सकती हैं। टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्रियां फैंशन के मामले में बॅालीवुड की अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। टीवी जगत की इन मशहूर अभिनेत्रियों के स्टाइल में आप काफी खूबसूरत लगेंगी और हर कोई आपकी तारीफ करेगा।