फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में दिव्यांका त्रिपाठी साड़ी पहन लहरा रहीं थीं पल्लू, फैंस हो गए दीवाने

Thu, 13 May 2021 04:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : इंस्टाग्राम
दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जो बिना किसी बोल्ड अवतार के ही फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उनके चाहने वाले दिव्यांका को साड़ी जैसे ट्रेडिशनल लुक में देखना पसंद करते हैं। ये बात दिव्यांका भी अच्छे से जानती हैं। तभी तो जब बाकी अदाकाराएं जहां बिकिनी और बीच लुक में कहर ढा रही हैं। वहीं दिव्यांका समुंदर किनारे साड़ी लहराते नजर आईँ।
विज्ञापन

2 of 5
दिव्यांका - फोटो : इंस्टाग्राम
उनका ये लुक फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी है। दिव्यांका इस लुक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसके साथ कैप्शन लिखा है बीचवियर जो मन और तन को भाए। जिसे पढ़कर पता चलता है कि दिव्यांका साड़ी को बेहद पसंद करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांका - फोटो : इंस्टाग्राम
बीच के किनारे दिव्यांका मरून कलर की रफल साड़ी में रेडी हैं। जिसके साथ उन्होंने थ्रेड एंब्रायडरी का सफेद रंग का ब्लाउज पहन रखा है। जिस पर मल्टीकलर के थ्रेड से फ्लोरल डिजाइन बनाई गई है। जिसकी डीप प्लजिंग नेकलाइन इसे ग्लैमरस बना रही है। वहीं बात करें दिव्यांका के मेकअप की तो फ्लॉलेस बेस मेकअप और मरून शेड की लिपस्टिक कमाल लग रही है। 

4 of 5
दिव्यांका - फोटो : इंस्टाग्राम
केपटाउन में समुंदर के किनारे साड़ी का पल्ला लहराते दिव्यांका गजब की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी ये अदाएं देख फैंस भी जमकर लाइक कर रहे हैं। साथ ही तारीफ के लिए कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्यांका त्रिपाठी, अभिनव शुक्ला - फोटो : Insatagram
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी के प्रतिभागी के तौर पर पहुंची हैं। जहां पर उनके साथ ही बिग बॉस के भी कई सारे कंटेस्टेंट शामिल हैं। जिसमे निक्की तंबोली, राहुल वैद्य के अलावा अभिनव शुक्ला भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें