दिव्यांका त्रिपाठी अपने फैंस की चहेती हैं। तभी तो लोग उनकी हर तस्वीर को लाइक करते हैं। केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए पहुंची दिव्यांका बाकी साथियों के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं। इसके साथ ही उनका स्टाइलिश लुक भी नजर आ रहा है। लाल साड़ी का पल्लू लहराने के बाद अब वो एक बार फिर स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं।