फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब एक ही अवॉर्ड फंक्शन में दो अभिनेत्रियों ने पहन लिया एक जैसा आउटफिट, सब हो गए हैरान

Wed, 17 Jun 2020 02:13 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
फिल्मी सितारों का एक जैसे कपड़े पहनना आम बात है। कभी कभार ये इत्तेफाक होता है तो कभी इस तरह के लुक को फैंस कॉपी कह देते हैं। लेकिन ऐसा मौका कम ही आता है जब एक ही मंच पर दो अभिनेत्रियां एक जैसा आउटफिट पहन लें। लेकिन फरवरी महीने में हुए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड फंक्शन में दो अभिनेत्रियों ने एक जैसा आउटफिट पहन हर किसी को हैरत में डाल दिया था। जिसे देख लोग सरेआम दोनों के लुक की तुलना करने लगे थे। आइए आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें। 


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
साल 2020 के दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे सितारों में छोटे पर्दे की बहू दिव्यांका त्रिपाठी और सोनू की टीटू की स्वीटी जैसी फिल्म में काम कर चुकी सोनाली सहगल भी शामिल थी। लेकिन लोग उस समय हैरत में पड़ गए जब दोनों ने लगभग एक जैसे आउटफिट को पहना था। दरअसल दोनों ने ही ग्रीन रंग की रफल साड़ी कैरी की थी।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
छोटे पर्दे की बड़ी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी ने जहां हरे रंग की रफल साड़ी पहनी थी। जिसमें शिमरी बॉर्डर था और साथ में कोल्ड शोल्डर शिमरी ब्लाउज मैच किया गया था। इस खूबसूरत साड़ी के साथ दिव्यांका ने रेड लिप्स और सिल्वर रंग के ईयररिंग्स पहन रखे थे। जिसके साथ खुले बालों में दिव्यांका बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।
 

 

4 of 5
- फोटो : social media
वहीं सोनाली सहगल ने एमरॉल्ड ग्रीन रंग की कॉटन की रफल साड़ी पहनी थी। जिसके साथ वेलवेट का फुल स्लीव ब्लाउज मैच किया गया था। बात करें एक्सेसरीज की तो सिल्वर चोकर नेकपीस और ईयररिंग्स के साथ सोनाली ने ब्राउन लिप्स के साथ इस लुक को पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
बता दें कि सोनाली सहगल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए तस्वीरें साझा करती रहती हैं। एक दिन पहले ही उन्होंने प्राणायाम करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। जिसके साथ लिखे कैप्शन में वो सांसों के व्यायाम से स्ट्रेस को दूर करना बता रही हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें