दिव्या खोसला 39 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती और स्लिम फिगर से लोगों को दीवाना बना रही हैं। उनकी अदाएं और स्टाइल देख तो मलाइका और करीना कपूर को भी लोग भूल जाएं। इन दिनों टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या लगातार अपने म्यूजिक वीडियो से लोगों के दिलों में जगह बना रही हैं। वहीं उनका स्टाइल और ग्लैमर हर किसी को फैन बनने पर मजबूर कर रहा है। अभी हाल ही में अपने म्यूजिक वीडियो की कामयाबी का जश्न मनाने के लिए गुलाबी रंग की ड्रेस में दिखीं तो लोग बस उन्हें देखते ही रह गए।