लैक्मे फैशन वीक का आयोजन मुंबई पिछले 11 फरवरी से हो रहा है। जिसमें सिनेमा जगत से लेकर खेल जगत तक के सितारों ने रैंप पर जलवे बिखेरे। जिसमें पहले दिन रैंप पर उतरीं जान्हवी कपूर से लेकर सारा अली खान और तारा सुतारिया तक शामिल हैं। वहीं रैंप पर फिनाले के दिन करीना कपूर ने अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बनाया था। लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन निर्माता और अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार भी रैंप पर उतरी थीं लेकिन वो रैंप वॉक के दौरान वार्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार हो गईं।