फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: छोटी सी फ्रॉक पहन बारिश में निकलीं दिशा पाटनी, स्टाइल से लगा दिया ग्लैमर का तड़का

Tue, 05 Jul 2022 05:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
disha patani - फोटो : instagram
दिशा पाटनी हमेशा अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को सरप्राईज कर देती हैं। फिर वो चाहे किसी इवेंट में पहुंची हो या फिर किसी अवॉर्ड शो में। बॉडीकॉन और डीप प्लजिंग नेकलाइन के साथ ही दिशा मिनी ड्रेस में अपने टोंड लेग्स फ्लांट करते दिखती हैं। हालांकि कैजुअल आउटिंग के लिए कम ही उनका बोल्ड लुक दिखता है। लेकिन क्रॉप टॉप और पैंट्स् में वो एयरपोर्ट लुक को पसंद करती हैं। इस बार भी उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिला। जब वो शॉपिंग करने मुंबई की बारिश में निकल पड़ीं।
विज्ञापन

2 of 5
disha patani - फोटो : instagram
दिशा पाटनी रिमझिम बारिश में छोटी सी फ्रॉक पहने स्टोर पर पहुंच गई। दरअसल, मुंबई की बारिश में दिशा पाटनी शॉपिंग करने निकली थीं। जब वो फोटोग्राफरों के कैमरे में कैद हो गईं। रिमझिम बारिश के मौसम में दिशा ने सफेद रंग की फ्रॉक को चुना था। जिसकी नूडल स्ट्राईप और स्क्वेअर नेकलाइन और फ्रिल डिजाइन इसे बोल्ड बना रही थी। दिशा ने इस छोटू सी फ्रॉक के साथ मैचिंग के स्लाइडर पहन रखे थे। वहीं खुले बालों और मिनिमम मेकअप में दिशा हमेशा की तरह ही गॉर्जियस दिख रही थीं। वहीं बारिश से बचने को उनके एक स्टॉफ ने गुलाबी रंग का छाता पकड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : insta
दिशा का गॉर्जियस अंदाज हर वक्त दिखता है। फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के ट्रेलर लॉन्च में पहुंची दिशा का ब्लैक बोल्ड लुक जमकर सुर्खियां बटोर रहा था। दरअसल, इस इवेंट के लिए दिशा ने स्ट्रैपी स्लीव वाला क्रॉप टॉप चुना था। जिसके साथ ब्लैक मैचिंग की मैक्सी लांग स्कर्ट चुनी थी। जिसकी फिगर हगिंग डिजाइन कर्व को फ्लांट कर रही थी। वहीं दिशा ने इस स्कर्ट और क्रॉप टॉप को ब्लैक हील वाले बूट्स के साथ पेयर किया था। 

4 of 5
disha patani, tara sutaria - फोटो : instagram
दिशा का ये लुक जबरदस्त ग्लैमरस था। वहीं अपने ग्लिटरी मेकअप और ग्लॉसी लिप्स से दिशा ने इसे काफी अपीलिंग बना दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी-तारा सुतारिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में दिशा पाटनी तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। वहीं जल्दी ही दिशा फिल्म योद्धा में भी नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें