फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी से कम ग्लैमरस नहीं है बहन ख़ुशबू, तस्वीरें देख हो जाएगा यकीन

Mon, 30 Nov 2020 03:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी की बहन - फोटो : instagram
दिशा पाटनी बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के साथ ही असल जिंदगी में भी काफी बोल्ड लुक में नजर आती है्ं। वहीं उनका ग्लैमरस ड्रेसेज को कैरी करने का अंदाज भी काफी आत्मविश्वास भरा होता है। फिर वो चाहे उनके बेहद शार्ट, टाइट फिटिंग ड्रेसेज हो या फिर साड़ी के साथ पहने डीप कट नेकलाइन वाले ब्लाउज। हर बार दिशा अपने सिंजलिंग लुक से फैंस का दिल चुराती हैं। लेकिन आप यकीन नहीं मानेंगे कि उनकी बड़ी बहन खुशबू भी कुछ कम ग्लैमरस नही हैं। पिछले दिनों दिशा ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे विश के साथ बहन की तस्वीरें शेयर की थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी की बहन - फोटो : instagram
जिसमें बहन खुशबू का फिट एंड सेक्सी लुक नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में दिशा ने जहां डेनिम शार्ट्स के साथ व्हाइट टैंक टॉप पहन रखा है। वहीं बहन खुशबू काले रंग के शार्ट्स और ब्रा टॉप में हैं। दिशा ने शार्ट्स के साथ कमर पर पर्स बांध रखा है। दिशा की तरह ही खुशबू भी क्यूट सी स्माइल की मालकिन हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी की बहन - फोटो : instagram
ये तस्वीरें बीच पर ली गई नजर आ रही हैं। जिसमें दोनों बहनेंं काफी खुश दिख रही हैं। वहीं दिशा की तरह ही बहन को इतना हॉट देख फायर वाली इमोजी के साथ फैंस कमेंट कर रहे हैं। 

4 of 5
दिशा पाटनी की बहन - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि दिशा की बड़ी बहन खुुशबू इंस्टाग्राम पर बहुत कम तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन दिशा के साथ शेयर उनकी तस्वीरें कमाल की है। वहीं इन पिक्स पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी कमेंट किया है। वो लिखती हैं को वो बहुत खुश दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : instagram/dishapatani
दिशा पाटनी फिल्म मलंग के बाद सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आने वाली हैं। दिशा ने बहन के जन्मदिन पर कई सारी अनदेखी तस्वीरें शेयर की थीं। जिसमें दोनों ब्लैक लिटिल ड्रेस में ट्विनिंग करती दिख रही हैं। वहीं दोनों बहनें अपनी प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ सेल्फी लेती दिख रही हैं। दिशा ने इन सारी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें