अमेरिकी लक्जरी फैशन ब्रांड कैल्विन क्लेन का प्रचार कर रहीं 'इंडियन हार्ट थ्रोब', 'ब्यूटी विथ ब्रेन स्टाइल एंड स्टंट' दिशा पाटनी का नया लुक आपको घायल ना कर दे। आगे की स्लाइड्स में देखें दिशा का 'कूल एथेलिजर लुक'।
विज्ञापन
2 of 4
'फिटनेस फ्रिक' दिशा पाटनी अक्सर स्पोर्ट ब्रांड और स्पोर्टी लुक को प्रमोट करती हैं। दिशा के इंस्टाग्राम फीड को देखकर आपको समझ आ जाएगा कि उन्हें स्पोर्ट्स और फिटनेस से जुड़ी हर चीज काफी पसंद है। उनका ड्रेसिंग स्टाइल भी बिल्कुल वैसा ही है।
विज्ञापन
3 of 4
डांस वीडियो हो या एयरपोर्ट लुक, फ्रेंड्स के साथ ब्रंच हो या कैसुअल लुक दिशा अक्सर 'कूल चिक अवतार' में नजर आती हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दिशा ने काफी स्टनिंग तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वो स्टाइलिश स्पोर्ट्स लुक में नजर आ रही हैं।
हाई स्लिट क्रीम रंग की ट्रैक पैंट और सफेद स्ट्रैपी क्रॉप टॉप पहने दिशा का अंदाज देखते बनता है। खुले सुनहरे बाल और बिना मेकअप वाले लुक की हल्की सूरज की रोशनी में ली गई तस्वीरें और एथेलिजर लुक बेहद दिलकश हैं।