फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी ने घर में फोटोशूट के लिए चुनी इतनी सस्ती ड्रेस, सुनकर नही होगा यकीन

Mon, 05 Oct 2020 05:19 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
disha patani - फोटो : instagram
दिशा पाटनी ज्यादातर अपनी ग्लैम ड्रेसेज के लिए जानी जाती हैं। मौका कोई भी हो वो हर बार बोल्ड कपड़े पहने नजर आती हैं। फिर वो चाहे किसी के घर पार्टी हो या फिर लंच डेट। दिशा रिस्की कपड़ों को पहनने से गुरेज नहीं करतीं। हालांकि ये बात अलग है कि अपने कपड़ों की वजह से वो ट्रोलर के निशाने पर रहती हैं। लेकिन दिशा को इन सब बातों से कोई फर्क नही पड़ता है। तभी तो एक बार फिर उनके होम फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
disha patani - फोटो : instagram
वैसे लॉकडाउन खुलने के बाद कई सारे सितारे घर से बाहर निकलर कर शूटिंग में लग गए हैं। लेकिन कुछ सितारे अभी भी घर में ही वक्त गुजार रहे हैं। इसी लिस्ट में शामिल हैं दिशा पाटनी। जो फिलहाल घर से ही काम कर रही हैं। पिछले दिनों होम फोटोशूट के लिए तैयार उनका फ्लोरल लुक फैंस की नजर में आ गया है। दिशा पीले रंग की फूलों वाली ड्रेस में पोज दे रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
disha patani - फोटो : instagram
दिशा का ये लुक काफी क्यूट था। यलो एंड व्हाइट सूरजमुखी के फूलों वाली प्रिंट की ये ड्रेस काफी अट्रैक्टिव थी। वहीं इस शार्ट ड्रेस की पफी रफल स्लीव और स्कूप्ड नेकलाइन इसे खास बना रही थी। जबकि बैक कटआउट ड्रेस को बोल्ड लुक देने के लिए काफी थी। हालांकि ये ड्रेस जितनी स्टाइलिश दिख रही थी। उतनी ही कंफर्टेबल भी थी। 

4 of 5
disha patani - फोटो : instagram
वहीं दिशा का लुक हमेशा की तरह मिनिमम था। ड्यूई मेकअप, पिंक लिप्स, स्टेटमेंट आईब्रो, खुले लाइट कर्ली बाल शानदार दिख रहे थे। वहीं दिशा ने एक्सेसरीज में हार्ट शेप हूप्स और सिंपल पेंडेट को चुना था। जबकि दिशा का ये ओवरऑल लुक कमाल का खूबसूरत था। वहीं इस ड्रेस की कीमत भी काफी कम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani - फोटो : instagram
दरअसल, होम फोटोशूट के लिए तैयार दिशा की ये ड्रेस काफी अंडर बजट थी। आस्ट्रेलियन ब्रांड पेटल एंड पूप की बनी ये ड्रेस मात्र 79 अमेरिकी डॉलर में है। यानी की 5862 रुपये। दिशा पाटनी के लिए ये ड्रेस काफी सस्ती कीमत की है। जिसे सुन एक बार यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें