फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी बनीं सबसे खूबसूरत बाराती, पहना ऐसा आउटफिट कि नजरें हटाना हो गया मुश्किल

Wed, 17 Feb 2021 09:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
disha patani - फोटो : instagram
सहेली की शादी में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के स्टनिंग लुक के बाद अब दिशा पाटनी ने अपने दोस्त की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिसमे वो बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर स्टोरीज में दिशा बाराती बनीं दिख रही हैं तो वहीं उन्होंने अपने गॉर्जियस लुक की तस्वीरें भी साझा की हैं। जिसमे वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत दिख रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
disha patani - फोटो : instagram
दरअसल, दिशा इन दिनों अपने दोस्त की शादी में व्यस्त हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टा पर भी साझा की है। साझा वीडियो में दिशा सबसे खूबसूरत बाराती बनीं दिख रही हैं। जिसमे उन्होंने सफेद रंग का आउटफिट पहन रखा है। सिल्वर एंब्रायडरी के ट्यूब कट ब्लाउज के साथ ही नेट की चुनरी इस वीडियो में दिख रही है। जिसके ऊपर सिल्वर कलर से वर्क किया गया है। वहीं इस ड्रेस को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है गले नें पहना सिल्वर नेकपीस जो पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं दिशा ने कुछ और तस्वीरें भी शादी के लुक की साझा की हैं। जिसमे वो टील ग्रीन कलर के अर्पिता मेहता के शरारे को पहने दिख रही हैं। हैवी जरी के एब्रायडरी वाला सिल्वर ब्लाउज जिसकी नूडल स्ट्राईप और डीप स्वीटहार्ट कट नेकलाइन इसे बोल्ड लुक देने के लिए काफी दिख रही है। जिसके साथ शरारा पैंट मैच किया गया है। जिस पर सिल्वर रंग के बारीख फूलों और पत्तियों का काम किया गया है। वहीं साथ में दुपट्टा लिए दिशा का ये लुक ट्रेंडी दिख रहा है। 

4 of 5
disha patani - फोटो : instagram
दिशा ने अपने खूबसूरत लुक को खुद से मेकअप कर निखारा है। जिसमे फ्लॉलेस बेस मेकअप के साथ पिंक लिप्स और मस्कारा वाली आईज के साथ स्टेटमेंट आईब्रो शामिल हैं। वहीं बालों में वेवी कर्ल काफी गॉर्जियस दिख रहे हैं। जिसके साथ दिशा ने मोतिया वाले नेकपीस को पहना है। सहेली की शादी के लिए दिशा का ये लुक काफी जबरदस्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani - फोटो : instagram
बता दें कि दिशा पिछले दिनों बिग बॉस 14 के घर में भी पहुंची थीं। जहां वो सलमान खान के साथ मिलकर फिल्म राधे का प्रमोशन कर रही थीं। दिशा जल्दी ही सलमान खान के साथ फिल्म राधे में नजर आने वाली हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें