फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Brush: हर मेकअप प्रोडक्ट के लिए इस्तेमाल होता है अलग ब्रश, जानें सबको इस्तेमाल करने का तरीका

Wed, 25 Oct 2023 09:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज के इस लेख में हम आपको हर तरह के मेकअप ब्रश के बारे में बताएंगे, ताकि आप इनका सही तरह से इस्तेमाल कर सकें। 
विज्ञापन
1 of 7
makeup - फोटो : pixabay
Makeup Brush: आज के समय में चाहे पुरुष हो या महिला, हर किसी की जिंदगी में मेकअप की काफी अहम भूमिका होती है। मेकअप करने से सिर्फ खूबसूरती में चार चांद नहीं लगते, बल्कि साथ में इसके इस्तेमाल से लोगों का आत्मविश्वास भी बढ़ जाता है। अगर आपको मेकअप करना आता है तो आप पूरी तरीके से अपने लुक में बदलाव ला सकते हैं।

दरअसल, सही से मेकअप करना एक कला है, ऐसे में ठीक कला की ही तरह मेकअप के लिए भी सही प्रकार के ब्रश की जरूरत पड़ती है। अगर आप मेकअप के दौरान गलत ब्रश का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपका मेकअप बिगड़ सकता है।

बहुत सी महिलाओं और युवतियों को ये पता ही नहीं है कि किस तरह के ब्रश का इस्तेमाल किस मेकअप प्रोडक्ट को लगाने में किया जाता है। ऐसे में आज के लेख में हम आपको अलग-अलग प्रोडक्ट के लिए अलग ब्रशों का इस्तेमाल करना बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
Makeup Tips - फोटो : istock
फाउंडेशन ब्रश

लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से लिए सबसे पहले फाउंडेशन ब्रश का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इस ब्रश की मदद से फाउंडेशन बराबर मात्रा में फैलता है और फ्लोलेस कवरेज देता है। फाउंडेशन ब्रश की मोटाई अच्छी खासी होती है और इसे ब्रिसल्स मुलायम व लचीले होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
makeup - फोटो : pixabay
फैन ब्रश 

जब मेकअप करते वक्त चेहरे पर अतिरिक्त पाउडर लग जाता है तो ये ब्रश इसे हटाने में मदद करता है। यह आकार में फैन की तरह चपटा होता है, इसलिए इसे फैन ब्रश बोलते हैं। 

4 of 7
मेकअप
आईशैडो ब्रश

अगर आपको आई मेकअप करना पसंद है तो आईशैडो ब्रश के बारे में आपको पता होना बेहद जरूरी है। आईशैडो के लिए अलग-अलग प्रकार के ब्रश आते हैं। ऐसे में इन्हें अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें।
विज्ञापन

5 of 7
makeup
लिप ब्रश

सही से लिपस्टिक लगाने के लिए लिप ब्रश काफी जरूरी होता है। ऐसे में आप इसे जरूर अपने बैग में रखें। ये ज्यादा मोटा नहीं होता है। इससे लिपस्टिक लगाने में आसानी होती है। 
विज्ञापन

6 of 7
मेकअप
आईलाइनर ब्रश

सही से आईलाइनर लगाने के लिए आपको इस ब्रश की काफी जरूरत पड़ने वाली है। इस ब्रश में सिलिकॉन के काफी महीन ब्रिसेल्स होते हैं, ताकि लाईनर को सही तरीके से लगाया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Brush - फोटो : social media
हाईलाइटर ब्रश

चेहरे पर चमक लाने के लिए हाईलाइटर ब्रश का सही होना बेहद जरूरी है। इसकी मदद से ही चेहरे के हाई पॉइंट्स हाईलाइट कराया जाता है। ये ब्रश काफी पतला होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें