फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bridal Makeup: कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप ? शादी के लिए पार्लर बुक करने से पहले जान लें

Thu, 20 Jun 2024 10:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप अपनी शादी के लिए पार्लर बुक करने जा रही हैं तो पहले जान लें कि आजकल कैसा ब्राइडल मेकअप चलन में है। 
विज्ञापन
1 of 7
कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप - फोटो : instagram
Bridal Makeup: शादी का नाम जहन में आते ही लड़कियों के मन में तमाम बातें और ख्याल उमड़ने लगते हैं। हर लड़की अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसी के चलते शादी की तारीख तय होते ही लड़कियां इसकी तैयारियां में जुट जाती हैं। लड़कियां अपने लहंगे से लेकर ज्वेलरी और मेकअप तक का चयन काफी सोच-समझ के करती हैं।

लहंगा और ज्वेलरी तो वो अपने हिसाब से पसंद कर लेती हैं, लेकिन परेशानी सामने आती है शादी के दिन के लिए पार्लर बुक करने में। इस खास दिन का मेकअप भी काफी खास होता है। शादी के दिन अगर परफेक्ट मेकअप न किया जाए तो आपका लुक खराब हो सकता है।

ऐसे में अपने लिए पार्लर बुक करने से पहले एक बार ये जान लें कि आजकल किस तरह के ब्राइडल मेकअप चलन में हैं। सभी के बारे में जानने के बाद अपने मेकअप का चयन करें, ताकि आपका लुक सबसे खूबसूरत दिखे। 
विज्ञापन

2 of 7
कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप - फोटो : instagram
मिनरल मेकअप

अगर आपकी त्वचा काफी संवेदनशील है तो ये मेकअप आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इस मेकअप में स्किन-फ्रेंडली मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में पार्लर वाली आपके स्किन टोन और टाइप का पता लगाकर उसी के हिसाब के मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 7
कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप - फोटो : instagram
एयरब्रश मेकअप

इस तकनीक में मेकअप करने के लिए इलेक्ट्रिक-ऑपरेटिड एयरब्रश का इस्तेमाल किया जाता है। इससे मेकअप काफी स्मूदली होता है और मेकअप में किसी तरह की कोई सिलवट नहीं पड़ती। ऐसे में अगर आप चाहें तो एयरब्रश मेकअप बुक करा सकते हैं। 

4 of 7
कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप - फोटो : instagram
मिनिमल मेकअप

आजकल की लड़कियों को मिनिमल मेकअप काफी पसंद है। अगर आप भी ऐसा मेकअप पसंद करती हैं तो आलिया के इस लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। आलिया भट्ट ने अपनी शादी के दिन अपने मेकअप को काफी मिनिमल यानी कि लाइट ही रखा था। 
विज्ञापन

5 of 7
कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप - फोटो : instagram
मैट मेकअप

इस में आपके मेकअप को इस तरह से सेट किया जाता है कि आपके चेहरे के फीचर्स अलग से दिखें। ये काफी लाइटवेट होता है। इसमें बस चेहरे के फीचर्स को उबारने का काम किया जाता है। 
विज्ञापन

6 of 7
कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप - फोटो : instagram
डेवी मेकअप

चेहरे की नेचुरल चमक दिखाने के लिए डेवी मेकअप इस्तेमाल किया जाता है। ये काफी लाइट होता है। ऐसे में इसके खराब होने का कोई खतरा नहीं रहता। इसी के चलते अगर आपको नेचुलर मेकअप पसंद है तो आप डेवी मेकअप का चुनाव कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कितने प्रकार का होता है ब्राइडल मेकअप - फोटो : instagram
एचडी मेकअप

ये मेकअप आजकल काफी चलन में है। इसे कंप्लीट करने के लिए हाई-एंड प्रोडक्ट्स का यूज होता है। एचडी मेकअप की वजह से ही आपको स्मूथ, ट्रांसपेरेंट, फ्लॉलेस और ब्लेमिश-फ्री लुक मिलता है। ऐसे में आप चाहें तो इसका चयन भी कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें