फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर इस तरह के कोट-सूट में भी दिखते हैं हैंडसम, लड़कों के लिए है इंस्पिरेशन

Sun, 27 Sep 2020 07:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : एएनआई
शाहिद कपूर बॉलीवुड के हैंडसम हीरो में गिने जाते हैं। जिनकी स्टाइल की ना केवल लड़कियां दीवानी है बल्कि लड़के भी फैन रहते है। अपने क्वर्की और एक्सपेरिमेंटल फैशन की वजह से वो हमेशा तारीफ पाते हैं। वहीं उनके स्टेटमेंट स्नीकर उनकी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाते हैं। ऐसे में शाहिद कोट-सूट के साथ भी एक्सपेरिमेंट करते नजर आते हैं। कई बार वो बेहद अनोखे तरह के कोट-पैंट में हैंडसम लुक में नजर आ चुके हैं। जिन्हें देख लड़के भी इंस्पिरेशन ले सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
shahid kapoor - फोटो : instagram
इकत प्रिंट की ड्रेस में एक के बाद एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को तो आपने जरूर देखा होगा। जिसमें आलिया भट्ट से लेकर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत तक शामिल हैं। लेकिन शाहिद कपूर भी इस ब्लैक एंड व्हाइट इकत प्रिंट सूट में फोटोशूट करवाते नजर आए। जिसमें उनका लुक काफी हैंडसम दिख रहा था। वहीं शाहिद ने इस सूट को प्रिंटेड शर्ट के साथ पेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
shahid kapoor - फोटो : instagram/shahid kapoor
वहीं मैगजीन के कवर शूट के लिए शाहिद नीले रंग के फूल वाले कोट-सूट पहने नजर आए। लेकिन इस फेमिनिन फ्लोरल प्रिंट वाले सूट में भी शाहिद काफी हैंडसम नजर आए। 

4 of 5
shahid kapoor - फोटो : instagram
रेड कार्पेट पर रणवीर सिंह को तो आपने कई बार अजीबोगरीब फैशन फॉलो करते देखा होगा। लेकिन शाहिद कपूर इस मैटेलिक प्रिंट वाले ब्लेजर और पैंट के साथ भी हैंडसम लुक में रॉक करते नजर आ चुके हैं। जिसे देख लड़कियां उनके लुक की फैन हो गई थीं। वहीं मिस्टर कपूर ने इस सूट को ब्लैक लोफर जिसमें फ्रंट सिल्वर डिजाइन बनी थी, के साथ मैच किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor - फोटो : instagram
जबकि इस नीले रंग के सूट जिस पर नियॉन ग्रीन रंग की पत्तियों के प्रिंट बने थे, में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए नजर आए। शाहिद ने इस क्वर्की प्रिंट के सूट के साथ सफेद स्नीकर को चुना। जो इसे कूल डूड वाला लुक देने के लिए काफी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें