Dhanteras 2023: हर साल की तरह इस साल भी लोगों को दिवाली के पर्व का बेसब्री का इंतजार है। दिवाली के पांच दिन चारों तरफ बेहद धूमधाम होती है। इसलिए इसे खुशियों और रोशनी का त्योहार भी कहा जाता है। दिवाली की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से होती है। इस दिन भगवान विष्णु के अवतार धन्वंतरि जी, माता लक्ष्मी और कुबेर भगवान की पूजा होती है। इस त्योहार के मौके पर बर्तन, सोने और चांदी खरीदने की प्रथा है।
माना जाता है कि अगर हम धनतेरस के दिन कुछ खरीदते हैं तो ये चीजें कई गुना फल देती हैं। इस दिन खरीदारी करने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं, जिस वजह से घर में खुशियां आती हैं।
घर की बहु को भी घर की लक्ष्मी कहा जाता है। ऐसे में इस बार धनतेरस के दिन अपनी पत्नी को ही आप सोने और चांदी के गहने बनवाकर दें। इससे आपकी पत्नी भी खुश होंगी और धनतेरस के शुभ दिन आपके घर में आभूषण भी आ जाएगा।