फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड लुक के बाद स्कार्फ पहने नजर आईं दीपिका पादुकोण, फैंस को नहीं पसंद आया स्टाइल और बोल दिया...

Thu, 20 Feb 2020 12:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण बेहद स्टाइलिश हैं और उनका अंदाज हर बार अलग सा नजर आता है। अपने स्टाइल सेंस से वो फैंस के दिलों में जगह बनाने में भी कामयाब होती हैं। इस बार रेडियो मिर्ची अवॉर्ड्स 2020 के लिए तैयार हुईं दीपिका का लुक भी कुछ हटके था लेकिन उनके फैंस इस लुक को कुछ ज्यादा पसंद नहीं कर रहें हैं। दुनिया के सबसे महंगे ब्रांड की ड्रेस को कैरी करने के बाद भी लोग उनको ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहें हैं। तो चलिए देखें रेडियो मिर्ची अवॉर्ड्स शो के लिए तैयार दीपिका की कुछ खास तस्वीरें।




 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दरअसल, रेडियो मिर्ची अवार्ड शो के लिए दीपिका पादुकोण काले रंग के आउटफिट में पहुंची थीं। जिसमें टाइट बॉटम और ब्लेजर था। जिसके साथ एक स्कार्फ जुड़ा हुआ था। दीपिका के इस लुक की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर आईं लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 


 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
ऑल ब्लैक लुक के साथ दीपिका ने न्यूड मेकअप किया था। जिसे देखकर लोग उन्हें थका हुआ कह रहें हैं। साथ ही उनकी ड्रेस में लगे स्कार्फ को देखकर फैंस पसंद नहीं कर रहें हैं।


 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
एक यूजर ने उनकी ड्रेस को देखकर कहा कि डिजास्टर ड्रेस जबकि दूसरा यूजर उनके स्कार्फ को देखकर उसे घूंघट बता रहें हैं। दीपिका पादुकोण की ये ड्रेस काफी महंगी है और हाउस ऑफ पिक्सल्स की Balmain की डिजाइनर ड्रेस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
बता दें कि दीपिका पादुकोण एक दिन पहले ही फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर बोल्ड लुक में पहुंची थीं। जहां पर उन्होंने काले रंग का बॉडीकॉन गाउन पहना था जिसकी नेकलाइन काफी डीप थी। हांलाकि दीपिका के इतने खूबसूरत लुक के बावजूद लोग उनके मेकअप को लेकर ट्रोल कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें