फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने पहने अपनी शादी में शाही लहंगे, इनकी कीमत जानते हैं आप?

Sat, 28 Dec 2019 04:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
अपनी शादी में खूबसूरत सा लहंगा पहनना हर लड़की का ख्वाब होता है। हर लड़की बॉलीवुड हीरोइनों की तरह शादी में लहंगा पहनना चाहती हैं। हांलाकि बात जब इन एक्ट्रेसेज की शादी की होती है तो वो अच्छे से अच्छे डिजाइनर को खोजती हैं। ताकि उनका शादी का आउटफिट यादगार बने। टीवी अभिनेत्री मोना सिंह ने अपनी शादी में प्रियंका चोपड़ा के लहंगे से मिलता-जुलता लहंगा पहना था। जिससे पता चलता है कि ये स्टार अपनी शादी में ड्रेस को लेकर कितना खर्च करते हैं। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ एक्ट्रेसेज के अपनी शादी में पहने जोड़े की कीमत।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण ने इटली में 14-15 नवंबर 2018 को शादी की थी। पहले कोंकणी और बाद में सिंधी रीति रिवाज से हुई इस शादी में दीपिका ने अलग-अलग खूबसूरत लहंगों को पहना था। सिंधी रिवाज से की शादी में दीपिका पादुकोण ने सब्यसाची के डिजाइन किए लहंगे को पहनना पसंद किया था। लाल रंग के लहंगे में गोल्ड रंग की हैंड एंब्रायडरी की गई थी। जिसके साथ आरा-तारी दुपट्टे को मैच किया गया था जिसका हैवी बार्डर था। इस हैवी डिजाइन वाले लहंगे की कीमत आपको जरूर हैरान कर देगी क्योंकि सब्यसाची के इस लहंगे की कीमत मात्र 9 लाख है। जो कि बॉलीवुड की अन्य एक्ट्रेसेज की तुलना में थोड़ी कम है।

 
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से 11 दिसंबर 2017 को की थी। शादी में अनुष्का शर्मा ने ब्लश पिंक कलर का लहंगा पहन रखा था। लाइट पिंक रंग के लहंगे में फ्लोरल मोटिफ्स बने हुए थे। जिसमें सिल्वर-गोल्ड धागों, मोतियों और बीड्स के कारीगरी की गई थी। सब्यसाची के डिजाइन किए इस लहंगे की कीमत करीब 25 से 30 लाख के बीच थी।

 

4 of 5
- फोटो : insatgram
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड सिंगर निक जोनास से 1 दिसंबर 2018 को शादी की थी। क्रिश्चियन और हिंदू रीति रिवाजों से हुई शादी में प्रियंका का शादी का जोड़ा शाही था। क्रिश्चियन वेडिंग के लिए प्रियंका ने जो व्हाइट गाउन पहना था, उसे डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े गए थे। इतना ही नहीं इसे तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
इतना ही नहीं हिंदू रिवाज से हुई शादी के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का खूबसूरत लहंगा पहन रखा था। उनका यह खूबसूरत लहंगा मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया है। प्रियंका के शादी के लहंगे को लेकर सब्यासाची ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर खुलासा किया है कि यह बहुत ही यूनिक मास्टरपीस है। इस लहंगे पर हाथों से सिल्क और रेड क्रिस्टल धागों से इंब्राइड्री की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें