फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2022: कांस के रेड कार्पेट पर इन हसीनाओं ने साड़ी पहन दिखाया था जलवा, ऐश्वर्या राय ही नहीं ये एक्ट्रेस भी है लिस्ट में शामिल

Sun, 15 May 2022 06:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
कांस फिल्म फेस्टिवल - फोटो : instagram
कांस फिल्म फेस्टिवल जल्दी ही आयोजित होने वाला है। जिसमे दुनियाभर के सितारे शिरकत करते हैं। वहीं इस बार भी कांस में बॉलीवुड की हसीनाएं रेड कार्पेट पर जादू दिखाएंगी। जिसमे दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय, पूजा हेगड़े और हिना खान शामिल हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल में हर साल बीटाउन हसीनाएं बेहतरीन लुक्स में नजर आती हैं। लेकिन कांस के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने साड़ी पहन कर भी अपना स्टाइलिश लुक दिखाया। तो चलिए देखें अब तक कौन-कौन सी एक्ट्रेस साड़ी पहन रेड कार्पेट पर हर किसी को इंप्रेस कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
कांस के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पूरी दुनिया देखती है। वहीं उनकी फैशन च्वॉइस भी इस रेड कार्पेट पर नजर आती है। जिसे हर कोई देखता ही रह जाता है। लेकिन कांस के रेड कार्पेट पर पहली बार शामिल होने के लिए ऐश्वर्या राय ने पीले रंग की साड़ी का चुनाव किया था। जिसे डिजाइनर नीता लुला ने डिजाइन किया था। इसके साथ ही वो ग्रीन रंग की साड़ी में भी रेड कार्पेट पर पहुंच चुकी हैं। जबकि गोल्डन कलर की सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई साड़ी में ऐश्वर्या हर बार सुर्खियां बटोरने में कामयाब हुई थीं। 
विज्ञापन

3 of 9
कांस के रेड कार्पेट पर दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने भी पहली बार कांस के रेड कार्पेट पर चलने के लिए छह गज लंबी साड़ी को ही चुना था। क्रीम एंड गोल्डन कलर की साड़ी में दीपिका पादुकोण रेड कार्पेट पर 2010 में शामिल हुई थीं। 

4 of 9
cannes - फोटो : instagram
सोनम कपूर
बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर ने कांस के रेड कार्पेट पर साड़ी को सबसे अलग और स्टाइलिश अंदाज में पहना था। जिसमे उनकी नथ वाला लुक तो हर किसी को याद होगा। जिसमे वो गोल्ड एंड व्हाइट कलर की अनामिका खन्ना की साड़ी में रेडी हुई थीं। जिसे सोनम कपूर ने जैकेट और नथ के साथ पेयर किया था। 
विज्ञापन

5 of 9
कांस के रेड कार्पेट पर सोनम कपूर - फोटो : instagram
वहीं कांस फिल्म फेस्टिवल में सोनम नीले रंग की स्कल्पचर साड़ी को पहने रेडी हूई थी। जिसे उन्होंने साइड बन के साथ पेयर किया था। 
विज्ञापन

6 of 9
कांस के रेड कार्पेट पर कंगना राणौत - फोटो : instagram
कंगना रणौत
कंगना रणौत दो साल तक कांस में इंडिया को रिप्रेजेंट करते दिखीं। और दोनों ही साल कंगना ने अपने लुक में इंडियन टच को जोड़ा। सब्यसाची मुखर्जी की ब्लैक हैंड कट सिकुइन साड़ी में कंगना रेडी हुई थीं। जिसे उन्होंने पूरी तरह से रेट्रो लुक दिया था। जिसमे विंटेज लुक हेयर स्टाइल के साथ ही चोकल नेकलेस और पोटली बैग शामिल था।
विज्ञापन

7 of 9
कांस के रेड कार्पेट पर कंगना राणौत - फोटो : instagram
वहीं कंगना रणौत ने साल 2019 में गोल्डन कांजीवरम साड़ी के साथ रेड कार्पेट पर शिरकत की थी। जिसे उन्होने फाल्गुनी शेन पिकॉक के गोल्डन कॉर्सेट और वाइन रेड कलर के गल्व्स के साथ पेयर किया था। 

8 of 9
कांस के रेड कार्पेट पर विद्या बालन - फोटो : instagram
विद्या बालन
कांस फिल्म फेस्टिवल के ज्यूरी मेंबर में शामिल हो चुकीं विद्या ने हर बार साड़ी पहन रेड कार्पेट पर शिरकत की। जिसमे उनका एलिगेंट लुक हर किसी को याद होगा। व्हाइट एंड गोल्ड कलर की साड़ी को ब्लैक ब्लाउज के साथ विद्या ने मैच किया था। जिसमे उनका रीगल लुक देखने को मिला था।
विज्ञापन

9 of 9
कांस के रेड कार्पेट पर डायना पेंटी - फोटो : instagram
डायना पेंटी
एक्ट्रेस डायना पेंटी भी साल 2019 में कांस में शामिल हो चुकी हैं। जिसमे उन्होने पर्ल व्हाइट कलर की साड़ी गाउन को चुना था। जिसे उन्होने पर्ल नेकलेस के साथ ही बोल्ड रेड लिपस्टिक के साथ मैच किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें