फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका पादुकोण के बदले हुए लुक का राज है आईब्रो, यकीन ना हो तो देख लीजिए ये तस्वीरें

Mon, 17 Aug 2020 01:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन हैं। हर बार वो अपने लुक से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। लेकिन करियर की शुरूआत में दीपिका का लुक थोड़ा अलग था। अगर आप अभी तक नहीं समझ पाए कि मिसेज रणवीर के इस बदले हुए लुक का राज क्या है? तो जरा इन तस्वीरों को गौर से देखिए। दीपिका ने अपने लुक में बदलाव के लिए आइब्रो की स्टाइल बदल दी है। जिसकी वजह से उनका पुरा लुक बदला-बदला सा नजर आता है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण ने फिल्मी करियर की फिल्म ओम शांति ओम से की थी। करियर की शुरूआत में दीपिका पादुकोण की आईब्रो थिन और काफी आर्क शेप लिए रहती थी। वहीं दोनों आईब्रो के बीच में भी काफी गैप होता था। जिसकी वजह से दीपिका का लुक काफी स्ट्रक्चर्ड दिखता था।
विज्ञापन

3 of 6
cannes - फोटो : instagram
वहीं कुछ समय बाद दीपिका ने अपनी परफेक्ट शार्प आइब्रो के साथ बालों की स्टाइल में भी बदलाव किया था। अपने पहले अंतरराष्ट्रीय कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर पहुंची दीपिका अपनी वेल शेप्ड आर्क आइब्रो के साथ ही नजर आई थीं। जिसमें उनका पूरा चेहरा वेल डिफाइन दिख रहा था। 

4 of 6
deepika padukone - फोटो : instagram
हालांकि धीरे-धीरे दीपिका ने अपनी आईब्रो को फुलर लुक दिया। जो कि इन तस्वीरों में साफ पता चल रहा है। वैसे दीपिका के फेस पर फुल आईब्रो ज्यादा खूबसूरत नजर आती है।
विज्ञापन

5 of 6
deepika padukone - फोटो : insatgram
फिलहाल वो अपनी फुल वाल्यूम ब्राउन आईब्रो के साथ पिछले कुछ सालों से नजर आ रही हैं। जिसमें उनका लुक काफी डिफरेंट और शानदार नजर आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deepika padukone - फोटो : insatgram
दीपिका की इन तस्वीरों को देखने से पता चल रहा है कि कैसे उन्होंने अपनी आईब्रो के शेप में बदलाव के साथ पूरे लुक को बदल लिया है। तो अगर आपको अपने लुक में भी बदलाव चाहिए तो दीपिका पादुकोण की ये ट्रिक बड़े काम की है। जिसे आसानी से कैरी कर पूरी स्टाइल को बदला जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें