मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा से लेकर लेडी गागा और जीजी हदीद ने अपने बोल्ड फैशन अवतार से सभी के होश उड़ा दिए। वहीं बॉलीवुड की डीवा दीपिका पादुकोण ने को विंटेज प्रिंसेस लुक में स्पॉट किया गया। कस्टम मेड पिंक रंग के ऑफ शोल्डर फ्रिल गाउन में दीपिका काफी आकर्षक लग रही थीं।
विज्ञापन
2 of 5
मेट गाला 2019 की थीम Camp: Notes on Fashion रखी गई थी। इसी तर्ज पर मॉडल, एक्टर, सिंगर से लेकर डिज़ाइनर और डायरेक्टर्स सभी सेलिब्रिटीज ने लुक कैरी किया था। दीपिका ने भी इसी तर्ज पर Zac Posen द्वारा किया हुआ गाउन पहना था।
विज्ञापन
3 of 5
दीपिका के लुक की बात करें तो उनका lurex jacquard embellished गाउन में उनका लुक थोड़ा विंटेज नजर आ रहा था।
4 of 5
इस लुक के साथ दीपिका के स्टनिंग मेकअप के साथ रेट्रो हेयरस्टाइल काफी जच रहा था। दीपिका ने lorraine schwartz की ज्वेलरी पहनी थी। शालीना नाथानी द्वारा लुक को स्टाइल किया गया था। साथ ही, मेकअप संध्या शेखर का था और हेयर स्टाइल जोर्जिओ गेब्रियल ने किया था।
अपनी फिल्म 'छपाक' करी शुटिंग में व्यस्त दीपिका आगामी फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ विक्रम मेसी है। यह फिल्म एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी है। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज की जाएगी।