ranveer deepika
- फोटो : twitter
दीपवीर की शादी में शादी के जोड़े से लेकर दीपिका की ज्वैलरी तक सब कुछ आकर्षण का केंद्र बना रहा।शादी के जोड़े में सजी दीपिका के चेहरे पर नजर आने वाली बड़ी सी नथ,गले में पड़ा हुआ हीरों का मंगलसूत्र और माथे पर सजा मांग टीका उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था। दीपिका के मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है । खबर के अनुसार, दीपिका का मंगलसूत्र हीरों से बना हुआ है।मंगलसूत्र को खास बनाने के लिए इसमें सॉलिटेयर हीरा जड़ा गया है।इतना ही नहीं, सुनहरे रंग के कलीरें और हाथों में लाल चूड़ा और हीरे की अंगूठी से लेकर सोने में सजी दुल्हन पर से लोग अपनी आंखें ही नहीं हटा पा रहे थे।