फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने वाली इन चीजों को कर दें डाइट से बाहर, दिखने लगेगा चमकता चेहरा

Thu, 07 Jan 2021 07:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
beauty - फोटो : Twitter
ग्लोइंग त्वचा की चाह है तो खान पान में सुधार भी बहुत जरूरी है। बाहरी चीजों की मदद से ही नहीं बल्कि शरीर के अंदर जाने वाली चीजों में भी अहम बदलाव कर त्वचा को कांतिमय बनाया जा सकता है। जरूरी नहीं कि हमेशा मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट ही त्वचा को स्वस्थ बनाएं। खान-पान में लिक्विड डाइट को बढा़ देने से त्वचा को काफी फायदा पहुंचता है। शरीर के लिक्विड इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यूरिन और पसीने के रूप में पानी शरीर से बाहर निकलता रहता है। ऐसे में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पेय पदार्थों का सेवन करते रहना चाहिए। लेकिन इनमे कुछ चीजें हैं जिनको पीने से परहेज करने में ही भलाई है। तो चलिए जानें क्या हैं वो पेय पदार्थ।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पानी की कमी से त्वचा भी रूखी और बेजान दिखने लगती है। इसलिए त्वचा में जान लाने और उन्हें चमकदार बनाने के लिए भी पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
त्वचा को चमकदार बनाने डाइटीशियन भी सलाह देते हैं कि लिक्विड डाइट लेनी चाहिए। लेकिन बहुत सारे लोग लिक्विड डाइट में चाय और कॉफी, सो़डा और सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसी चीजों को भी शामिल कर लेते हैं। जो कि गलत है। क्योंकि चाय और कॉफी में कैफीन शरीर से पानी की कमी को दूर करने की बजाय बढ़ा देता है। यहीं हाल सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे पेय पदार्थों के साथ ही है जिनमे प्रिजर्वेटिव्स डले होते हैं। जिसकी वजह से शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है। 

4 of 5
open pores
त्वचा पर आप इन सारे पेय पदार्थों का प्रभाव पूरी तरह से नोट कर सकते हैं। एक सप्ताह तक आप केवल दूध, जूस और ग्रीन टी जैसी सेहतमंद चीजों का सेवन कर देखें। कैसे कुछ ही दिनों में इनसे चेहरे पर चमक बढ़ने लगती है। वहीं अगर आप लगातार एक सप्ताह तक चाय, कॉफी का सेवन करते हैं। तो चेहरे पर डलनेस और चमक को कम कर देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीठे पेय
सॉफ्ट ड्रिंक्स और सोडा जैसे पेय पदार्थों को लगातार पीने से आप खुद महसूस करेंगे कि चेहरे पर सूजन के साथ रोम छिद्र को आकार बढ़ने लगा है। जो कि देखने में काफी भद्दा लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें