फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

डब्बू रतनानी के कैलेंडर में छाया आलिया और सनी लियोनी का बोल्ड लुक, विद्या का भी दिखा सेक्सी अवतार

Wed, 30 Jan 2019 04:11 PM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
1 of 8
daboo ratnani calendar
जाने-माने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का मोस्ट अवेटेड और ग्लैमरस कैलेंडर लॉन्च हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी इस कैलेंडर में स्टार्स ने जमकर जलवा बिखेरा। इस बार कैलेंडर में ऐश्वर्या राय बच्चन, टाइगर श्रॉफ, सनी लियोनी से लेकर कृति सेनन, श्रद्धा कपूर समेत कई स्टार्स ने शूट कराया है, लेकिन सबसे ज्यादा सनी लियोनी, विद्या बालन और कार्तिक आर्यन का लुक सुर्खियों में है।

2 of 8
sunny leone
इस फोटोशूट में सबसे ज्यादा जिसके लुक की चर्चा हो रही है वो है सनी लियोनी। फोटोशूट के लिए उन्होंने सिर्फ रेड कलर का ब्लेजर कैरी कर रखा है, जिसमें वह हमेशा की तरह बोल्ड नजर आ रही हैं।

3 of 8
vidhya balan
सनी के बाद विद्या का लुक सुर्खियों में हैं। इस फोटोशूट में विद्या साड़ी वाली इमेज से बाहर निकलकर ब्लैक कलर की हॉट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका क्लिवेज साफ दिखाई दे रहा है। इस फोटोशूट में विद्या बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं।

4 of 8
kriti sanon
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एनिमल प्रिंट स्विम सूट में बेहद हॉट लग रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने गोल्डन इयरिंग्स के साथ लाइट मेकअप और बालों को खुला किया हुआ है।

5 of 8
kartik aaryan
इन दिनों लड़कियों के फेवरेट कार्तिक आर्यन भी इस फोटोशूट में जलवे बिखेरते नजर आए। उन्होंने बिल्ली के साथ बेहद शानदार पोज दिया, जिसने लड़कियों की धड़कनें तेज कर दी हैं। बता दें, कार्तिक डब्बू के कैलेंडर में पहली बार नजर आए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
aalia bhatt
आलिया भट्ट ने कैलेंडर के लिए टॉपलेस शूट कराया, जिसमें वह बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं। उन्होंने सिर्फ गले में गोल्डन कलर का स्कार्फ कैरी किया हुआ है।

7 of 8
aishwarya
डब्बू के कैलेंडर में सबसे ज्यादा बार जगह बनाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक देखते ही बनता है। फोटोशूट के लिए उन्होंने पर्पल कलर का वेलवेट पैंट सूट पहना हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कर्ली हेयर किए थे। 
विज्ञापन

8 of 8
Janhvi Kapoor
गोल्डन थाई हाई स्लिट गाउन में जाह्नवी कपूर काफी ग्लैमरस लग रही हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को खुला, स्मोकी आई मेकअप और हाई हील्स पहन रखी थी।
Next
AU ऐप में पढ़ें