फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Tips: नाजुक लैस वाले इंडो-वेस्टर्न लुक को करें ट्राई, शनाया कपूर-जैकलीन फर्नाडिंस तक पहने आ चुकी हैं नजर

Mon, 27 Jun 2022 12:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
jacqueline - फोटो : instagram
अगर आप घर के किसी फंक्शन में या फिर त्योहारों के सीजन में साड़ी या सूट पहनना नहीं चाहतीं। लेकिन पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक में तैयार होना पसंद है। तो इन दिनों इंडो-वेस्टर्न लुक काफी ज्यादा ट्रेंड में है। बिना दुपट्टे के आप इन कपड़ों को आसानी से कैरी कर सकती हैं। बॉलीवुड बालाओं को ये आउटफिट इन दिनों काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। तभी तो एक के बाद एक जैकलीन फर्नांडिस से लेकर कियारा आडवाणी तक हसीनाएं इसे पहने नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
दरअसल, इन दिनों क्रॉप टॉप संग पलाजो काफी ज्यादा ट्रेंड में हैं। जिस पर लांग जैकेट को मैच किया गया है। क्रॉप टॉप और पलाजो जहां इसे वेस्टर्न आउटफिट जैसा दिखाता है। वहीं इस पर मैच लंबे जैकेट पूरी तरह से एथिनिक लुक देते हैं। जिसे आप सहेली की शादी से लेकर त्योहारों के सीजन में आसानी से ट्राई कर सकती हैं। वैसे अगर आप इस लुक को पहनने के लिए टिप्स लेना चाहती हैं। तो शनाया कपूर, कियारा आडवाणी और जैकलीन फर्नांडिस के लुक से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
शनाया कपूर - फोटो : instagram/shanayakapoor02
शनाया कपूर नाजुक लैसे से बने इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। पलाजो पैंट पर जहां महीन धागों का वर्क किया गया था। वहीं मैचिंग के छोटे से ब्लाउज संग लंबा जैकेट इसे पूरी तरह से ट्रेडिशनल लुक दे रहा था। फुल बेल स्लीव के साथ इस जैकेट पर भी हैवी एंब्रायडरी की गई थी। 

4 of 6
शनाया कपूर - फोटो : instagram/shanayakapoor02
जिसे शनाया ने मैचिंग की चांद बाली के साथ मैच किया था। वहीं बालों को खुला रखे शनाया न्यूड शेड की पिंक लिपस्टिक के साथ आंखों में लाइनर और ग्लिटरी आईशैडो लगाए रेडी थीं। जिसमे वो बेहद गॉर्जियस लुक में नजर आ रहीं थी। वैसे आप भी चाहें तो इस लुक को आसानी से कॉपी कर सकती हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
jacqueline - फोटो : instagram
वहीं जैकलीन फर्नांडिस फिल्म के प्रमोशन के दौरान चिकनकारी पलाजो और क्रॉप टॉप संग लांग जैकेट पहने नजर आईं। जिसमे उनका ड्रामेटिक मेकअप काफी खूबसूरत लग रहा था। हाई बन के साथ विंग्ड आईलाइनर और गले में पहना नेकलेस पूरे लुक को खास बना रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
वैसे अगर आप इस लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं। तो कियारा आडवाणी के धोती स्टाइल पैंट को भी कॉपी कर सकती हैं। चिकनकारी ब्लाउज और लांग जैकेट के साथ कियारा ने धोती स्टाइल पैंट को मैच किया था। लेकिन इस लुक को पूरा ट्रेडिशनल लुक देने के लिए गले में चोकर नेकपीस मैच किया है। जो काफी खूबसूरत लग रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें