कीर्ति कुल्हारी बॉलीवु़ड में धीरे-धीरे अपनी पहचान बना रही हैं। फिल्म पिंक से लेकर वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस में उनके काम की तारीफ हो रही है। कीर्ति धीरे-धीरे फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हो रही हैं। वहीं उनका फैशन सेंस भी हर किसी की निगाह में आता है। बोल्ड कपड़ों से लेकर एथिनिक साड़ी में भी कृति का ड्रेसिंग स्टाइल हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है।