फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर मनीष की हो गईं आश्रिता शेट्टी, शादी से लेकर हल्दी के खूबसूरत लुक से नहीं हटेंगी नजरें

Tue, 03 Dec 2019 05:53 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
शादी के मौसम में पिछली साल की तरह इस साल भी एक बार फिर कई सेलेब्रिटीज शादी कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ चुका है। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री आश्रिता शेट्टी क्रिकेटर मनीष पांडे के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों ने मुंबई में दक्षिण भारतीय रीति रिवाज से शादी की। खास मौके पर दूल्हा और दुल्हन दोनों बेहद प्यारे लग रहे थे। चूंकि दुल्हन तुलुवा परिवार से हैं और दक्षिण भारतीय रीति रिवाज के अनुसार सिल्क कांजीवरम साड़ी में सजी आश्रिता का लुक देखते बनता है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
आश्रिता शेट्टी ने सुनहरे और गुलाबी मिक्स रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी है। साड़ी में सजी दुल्हन का पारंपरिक अवतार इतना खूबसूरत है कि उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों का कमेंट बॉक्स हार्ट इमोजी से भर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
दक्षिण भारतीय दुल्हन के पारंपरिक अवतार को सोने की ज्वेलरी जिसमें लेयर्ड हार, कमर बंध, चांदबाली, लाल चूड़ियां और मांगटीका के साथ लुक को पूरा किया। बाल में जुड़ा बनाकर खूबसूरत सफेद गजरा लगाकर, dewy मेकअप और वाइन रेड लिपस्टिक का इस्तेमाल कर पारंपरिक लुक के साथ पूरा न्याय किया है।

4 of 5
- फोटो : instagram
बात करें दूल्हे राजा यानि भारतीय क्रिकेटर मनीष पांडे की तो उन्होंने भी सफेद और सुनहरे रंग की शेरवानी पहनी जिसके साथ गोल्डन बॉर्डर वाला दुपट्टा मैच किया।इस लुक के साथ सुनहरी पगड़ी और गले में मोती की माला के साथ लुक को अक्सेससराइज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
वहीं, हल्दी संगीत और मेहंदी के फंक्शन में आश्रिता शेट्टी ने पीले रंग का खूबसूरत नेट वाला लहंगा पहना।तस्वीरों में वह अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दीं। आश्रिता की बड़ी सी स्माइल से उनकी खुशी साफ जाहिर हो रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें