फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: जी सिने अवॉर्ड भी रह गया फीका लेकिन सितारों के ग्लैमरस लुक ने लगाया तड़का

Sat, 14 Mar 2020 06:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
zeecine award - फोटो : instagram
शुक्रवार रात Zee Cine Awards 2020 का आयोजन बिना दर्शकों के आयोजित किया गया। अब इस अवॉर्ड को केवल टीवी पर देख सकेंगे। हालांकि इस अवॉर्ड में पहुंचे सितारों ने अपने लुक में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। आलिया भट्ट, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह, तापसी पन्नू जैसे सितारों ने अपने खास अंदाज से महफिल में चार चांद लगा दी। इधर, बॉलीवुड की अदाकाराओं के बेहतरीन लुक भी दिल लूटने के लिए काफी थे। तस्वीरों में देखिए अवॉर्ड शो में पहुंचे सितारों की खूबसूरत तस्वीरें। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ananya panday - फोटो : instagram
अनन्या पांडे नेक्स्ट जेन सुपरस्टार हैं। उनकी हर स्टाइल काबिलेतारीफ होती है। कैजुअल आउटिंग हो या पार्टी लुक, रेड कार्पेट हो या फिर कोई इवेंट उनके हर आउटफिट कमाल के होते हैं। इस बार भी अनन्या ने अपने लुक से सबको पीछे छोड़ दिया है। काले रंग के वन शोल्डर फुल स्लीव गाउन जिसमें थाई हाई स्लिट थी पहन पोज देती नजर आ रहीं हैं। शिमरी ब्लैक इस गाउन के साथ गोल्डन रंग की स्ट्रैपी सैंडल और मेसी बन में अनन्या पांडे का लुक कमाल लग रहा है।
 


 
विज्ञापन

3 of 7
kriti senon - फोटो : instagram
बेस्ट ड्रेस का अगर अवॉर्ड दिया जाए तो कृति सेनन भी इसमें पीछे नहीं रहेंगी। ग्रीन रंग के मखमल से गहरे रंग की ड्रेस में पहुंची कृति सेनन भी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। स्कर्ट और क्रॉप टॉप में पहुंची कृति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सिल्वर ईयररिंग और ग्रीन आईशैडो के साथ मिनिमम एक्सेसरीज और फ्रंट साइड स्लीक पोनी के साथ कृति तैयार थीं। वहीं ब्लाउज में डीप प्लंगिग नेकलाइन ड्रेस को बोल्ड लुक देने के लिए काफी है। 


 

4 of 7
kartik aryan - फोटो : instagram
वहीं साथ में दिखे कार्तिक आर्यन भी हमेशा की तरह ग्रे रंग के सूट और सफेद शर्ट में जैंटलमैन लग रहे थे। कार्तिक की स्टाइल के दीवाने केवल लड़कियां ही नहीं हैं बल्कि लड़के उन्हें आजकल कॉपी करना चाहते हैं। काली टाई और शूज के साथ कार्तिक ने अपने लुक को पूरा किया था।



 
विज्ञापन

5 of 7
sara ali khan - फोटो : instagram
Zee Cine Award में पहुंची सारा अली का लुक क्यूट के साथ ही रेड कार्पेट के लिए रेडी दिख रहा था। कैंडी पिंक कलर के फेदर वाले ऑफ शोल्डर गाउन में सारा जबरदस्त दिख रही थीं। मिनिमम मेकअप और एक्सेसरीज में सारा अली बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
 

 
विज्ञापन

6 of 7
tapsee pannu - फोटो : instagram
टैलेंटेड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ब्लैक कलर के गाउन में अवॉर्ड शो में पहुंची थीं, जिसकी तस्वीर उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वहीं तारा सुतारिया का ऑल ब्लैक लुक जबरदस्त था। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rakul preet singh - फोटो : instagram
रकुल प्रीत सिंह का अंदाज भी कुछ कम दिलचस्प नहीं था। साड़ी और स्टाइलिश ब्लाउज में अवॉर्ड शो में पहुंची थीं। पर्पल पिंक कलर की इस फ्यूजन साड़ी के साथ ग्रीन कुंदन का सेट पहने रकुल बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। ब्राउन शेड की लिपस्टिक के साथ आंखों का मेकअप भी ब्राउन शेड में किया गया था। वहीं बालों को फ्रंट साइड में स्लीक ओपन किया गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें