भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसे में इसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कई शहरों को लॉकडउन कर दिया गया है और लोगों को बाहर निकलने से मना किया गया है। कई बड़ी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी है। वहीं घर पर रहते हुए अपने स्किन पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। लॉकडउन की वजह से पार्लर तो सारे बंद हो गए हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे, जो आपके त्वचा की निखार और ग्लो को बढ़ा देंगे।