फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Types Of Bag: अपने आउटफिट के साथ सही बैग कैरी करती हैं ? जानें किसके साथ क्या अच्छा लगता है....

Tue, 16 Sep 2025 03:26 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Types Of Bag: अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं जो किसी भी आउटफिट के साथ कैसा भी बैग कैरी कर लेती हैं तो ये लेख आपके लिए है। 
विज्ञापन
1 of 5
अपने आउटफिट के साथ सही बैग कैरी करती हैं ? जानें किसके साथ क्या अच्छा लगता है.... - फोटो : Adobe stock
Types Of Bag: फैशन में सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि एक्सेसरीज भी अहम भूमिका निभाती हैं। खासकर बात करें हैंडबैग्स की, तो उससे आपकी पर्सानैलिटी झलकती है। सही बैग न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी को उभारता है, बल्कि आपके लुक को कम्प्लीट भी करता है। 

पर, अक्सर हम जल्दबाजी में या जानकारी की कमी के कारण किसी भी बैग को आउटफिट के साथ कैरी कर लेते हैं, जिससे पूरा लुक बिगड़ सकता है। अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं जो किसी भी आउटफिट के साथ कोई भी बैग कैरी कर लेती हैं, तो ये लेख आपके लिए बहुत काम का है। 

ध्यान रखें कि हर मौके और कपड़े के लिए एक उपयुक्त बैग होता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस तरह के आउटफिट के साथ कौन सा बैग कैरी करना चाहिए ताकि आप हर बार दिखें फैशनेबल और कंफिडेंट।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वेस्टर्न आउटफिट्स - फोटो : instagram
वेस्टर्न आउटफिट्स 

अगर आपको वेस्टर्न आउटफिट पहनना ज्यादा पसंद है तो स्लिंग बैग, क्रॉसबॉडी, टोट बैग, बैकपैक आप पर खूब जचेंगे। जैसे कि जींस-टॉप, ड्रेस और स्कर्ट के साथ स्लिंग और क्रॉसबॉडी बैग्स ट्रेंडी ज्यादा अच्छे लगते हैं। जींस के साथ तो आप बैकपैक भी कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा दिखेगा। जंपसूट के साथ भी पैकपैक कैरी किया जा सकता है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट्स - फोटो : instagram
इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट्स

अगर आपको ज्यादातर ट्रेडिशनल आउटफिट पहनना पसंद है तो उसके हिसाब से ही बैग कैरी करें। जैसे कि साड़ी, सूट, लहंगा, अनारकली सभी के साथ क्लच या फिर पोटली बैग ज्यादा अच्छे लगते हैं। एथनिक आउटफिट के साथ अगर आप भारी काम वाले क्लच या पोटली बैग कैरी करेंगी तो आपका लुक ज्यादा प्यारा लगेगा। 

 

4 of 5
फॉर्मल वियर - फोटो : adobe stock
फॉर्मल वियर 

यदि आप कामकाजी महिला हैं, तो आपको अपने लुक का ज्यादा ध्यान रखना होता होगा। ऐसे में ये समझ लें कि फॉर्मल पैंट-शर्ट और ब्लेजर के साथ तो लैपटॉप बैग या फिर टोट बैग अच्छा लगता है। वहीं अगर आप दफ्तर में भी सूट या फिर जींस-टॉप कैरी करना पसंद करती हैं, तो आपपर बड़ा सा टोट बैग प्यारा दिखेगा। टोट बैग में आपका लैपटॉप भी आ जाएगा, और ये देखने में अच्छा भी लगेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैजुअल आउटफिट - फोटो : instagram
कैजुअल आउटफिट

अगर आप कैजुअल आउटफिट पहनकर कहीं जा रहीं हैं तो अलग सा बैग आपके लुक को प्यारा दिखने में मदद करेगा। जैसे कि समर ड्रेस, टी-शर्ट-शॉर्ट्स, कुर्ती-जींस के साथ आप बैकपैक, स्लिंग बैग कैरी कर सकती हैं। ध्यान रखें कैजुअल आउटफिट के साथ आरामदायक और हल्के बैग्स ही लें क्योंकि इसे दिन भर कैरी करना आसान होता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें