फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Skin Care Mistakes: शादी के ठीक पहले नहीं लेने चाहिए ये ब्यूटी ट्रीटमेंट्स, पड़ जाएंगी मुसीबत में

Wed, 28 Dec 2022 01:06 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bridal tips - फोटो : instagram
शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है। दूल्हा और दुल्हन दोनों ही खास मौके के लिए पूरी तैयारी करते हैं। कपड़ों, ज्वैलरी, फुटवियर से लेकर मेकअप और बालों का पूरा ख्याल रखते हैं। जिससे कि शादी के हर फंक्शन में सबकी नजरें आप पर हों। लेकिन कई बार महिला और पुरूष दोनों ही आकर्षक दिखने के चक्कर में ऐसी गलती कर देते हैं, जिससे शादी वाले दिन पूरा लुक ही खराब हो जाता है।
चलिए जानें कौन से वो ब्यूटी ट्रीटमेंट्स हैं जिन्हें शादी के ठीक एक या दो दिन पहले कतई नहीं लेने चाहिए। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
fecial - फोटो : istock
फेशियल
चेहरे पर ग्लो और नेचुरल चमक लाने के लिए फेशियल जरूरी होता है। शादी के ठीक पहले तो पूरा ब्राइडल पैकेज शामिल होता है। जिसमे फेशियल शामिल रहता है। लेकिन कभी भी शादी के एक या दो दिन पहले फेशियल नहीं कराना चाहिए। कई बार केमिकल और अलग तरह की क्रीम की वजह से चेहरे पर रैशेज, जलन और दाने निकल आते हैं। करीब एक सप्ताह पहले ही चेहरे के सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट ले लेने चाहिए और त्वचा को रेस्ट देना चाहिए। जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
bridal look - फोटो : instagram
बालों में कलर
अक्सर दुल्हन शादी के दिन हटके लुक के लिए आखिरी वक्त में बालों में हाईलाइटर या कलर लेने लगती है। इस तरह की गलती आपके खास दिन को बिगाड़ सकती है। कलर की वजह से होने वाले नुकसान से ना केवल बाल खराब हो सकते हैं बल्कि पूरा लुक भी बेकार लगने लगेगा। इसलिए शादी के सप्ताह पहले ही सोच समझकर और पहले से ट्राई किया हुआ हाईलाइटर या कलर इस्तेमाल करें। 

4 of 5
कटरीना कैफ और विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
दूल्हे करते हैं अक्सर ये गलती
लड़कियों के बाल तो लंबे होते हैं लेकिन फिर भी लास्ट मिनट पर उन्हें बाल कटवाने से बचना चाहिए। कई बार लड़के शादी के ठीक एक दिन पहले बाल कटवा लेते हैं जोकि बिल्कुल ठीक नही है क्योंकि जरा सी चूक बालों को बिगाड़ कर आपके पूरे लुक का कबाड़ा कर सकती है। इसलिए शादी के करीब दस दिन पहले या एक सप्ताह पहले ही बालों को सेट करवा लेना चाहिए। जिससे परफेक्ट लुक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
waxing
वैक्सिंग
वैक्सिंग से त्वचा मुलायम और स्मूद हो जाती है। लड़कियों को लगता है कि शादी के एक दिन पहले वैक्स करना अच्छा होगा लेकिन इससे त्वचा पर बुरा असर भी पड़ सकता है। वैक्स से कई बार इंफेक्शन और साइड इफेक्ट भी हो जाते हैं। इसलिए शादी के दिन या एक दिन पहले वैक्सिंग बिल्कुल भी नहीं करानी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें