फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 रुपए की ये चीज देगी लंबे और काले घने बाल, केवल 10 दिनों में दिखेगा असर

Tue, 04 Feb 2020 02:43 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
hair growth - फोटो : hair growth
बदलती लाइफ स्टाइल का असर बालों पर भी हुआ है। कुपोषण, खान-पान का निर्धारित समय ना होना और प्रदूषण के कारण बाल बेजान तो हुए ही हैं बल्कि टूटकर गिरते भी हैं। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसके बाल लंबे, काले और चमकदार हो। अच्छे बाल न सिर्फ लड़कियों की खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ानेे में मदद करते हैं। 

बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण और गलत खान-पान की आदतों की वजह से आज महिलाओं में बालों के झड़ने की समस्या आम है, लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। आज हम आपको बताएंगे कैसे 2 रुपये की इस चीज का इस्तेमाल कर आप कुछ ही दिनों में लंबे काले बाल पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कॉफी - फोटो : Pixabay
कॉफी एक कमाल की चीज है। आप दफ्तर में खुद को एक्टिव बनाए रखने के लिए कॉफी का सहारा लेते होंगे। ये हमारे शरीर की थकान को दूर कर हमें फ्रेश रखने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कॉफी हमारे बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। कॉफी में मौजूद कैफीन बालों को बढ़ाने में मदद करता है। आइए जानते हैं बालों को लंबा करने के लिए कॉफी का कैसे इस्तेमाल करें...
विज्ञापन

3 of 6
olive oil
बालों को अच्छा बनाने के लिए कॉफी पाउडर और ऑलिव ऑयल की जरूरत होगी। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 50 मिली ऑलिव ऑयल लें। अब इसमें 4 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर अच्छे से मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद इसे 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

4 of 6
hair fall
5 मिनट बाद एक पैन में इसे धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। अब इसे छान कर एक बोटल में भरकर रख लें। आपका तेल तैयार है। अब हफ्ते में दो से तीन बार बाल धोने के एक घंटा पहले इसे स्कैल्प में अच्छी तरह लगाकर मसाज करें।
विज्ञापन

5 of 6
hair fall
इस तेल का ठीक से प्रयोग करने पर आप कुछ ही दिनों के अंदर अपने बालों अलग तरह का फर्क देखेंगे। आपके बाल काले, चमकदार और लंबे हो जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आंवला
कॉफी के अलावा आप बालों को काला, घना करने के  लिए आंवले का प्रयोग भी कर सकते हैं। आंवले में विटामिन सी होता है जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। बालों पर आंवले का प्रयोग करने के  लिए सबसे पहले इसे पानी में उबालकर पेस्ट बना लें और बालों की जड़ों में लगाएं। इसे महीने में कम से कम 3 बार प्रयोग करकें तो आपके बाल काले और घने हो जाएंगे। 


नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें