सर्दी गर्मी या हो बरसात जूते हमारा साथ हर मौसम में निभाते हैं। जूते आपको स्मार्ट दिखाने के साथ आपके पैरों की सुरक्षा भी करते हैं। बहरहाल, बहुत से लड़के जूते के बहुत शौकीन होते हैं और उन्हें अलग-अलग तरह के जूतों का शौक होता है। ऐसे में कई बार वो कंन्फयूज हो जाते है कि कौन से पार्टी में कौन सा जूता पहना जाए। आपकी समस्याओं को दूर करने के लिए हमारे पास है कुछ खास टिप्स जिससे आप ठीक से समझ पाएंगे कि किस ओकेजन पर कौन सा जूता पहनना चाहिए।
विज्ञापन
2 of 5
shoes
- फोटो : social media
अगर आप किसी कार्यक्रम के लिए जा रहे हैं और आप परेशान हैं कि इस वक्त कौन से जूते को पहनकर जाए। ऐसे में आप लेस अप शूज पहनकर जा सकते हैं। इसके अलावा आप फिट मेन शूज़, लोफर आदि पहन सकते हैं। यह आपकी पार्सनालिटी को एक अलग लुक देगा।
विज्ञापन
3 of 5
shoes
- फोटो : social media
अगर आप जींस टी-शर्ट या शर्ट पहनकर कहीं घूमने जा रहे हैं, तो ऐसे में आप कैनवास, लोफर, लॉन्ग बूट्स, स्पोर्ट्स शूज़ आदि पहन सकते हैं। यह आपकी पर्सनालिटी को और भी खूबसूरत बना देता है।
4 of 5
shoes
- फोटो : social media
अगर ऑफिस के किसी कार्यक्रम में जा रहे हैं तो सबसे पहले आप अपने कपड़े का चुनाव करें। अगर आप ऑफिस पार्टी में फार्मल ड्रेस पहन रहे हैं तो इसके साथ आप ब्लैक शूज या फिर साइनिंग वाले शाईनिंग वाले फॉर्मल लोफर बेहतर लुक दे सकते हैं।
अगर आप अपने किसी दोस्त के पार्टी में जा रहे हैं तो आपके जूते शानदार होने चाहिए। तो ऐसे में आप कैजुअल लोफर, लॉन्ग बूट्स, टेनिस शूज़ पहन कर जा सकते हैं। यह किसी भी ड्रेस के साथ बेस्ट लगेगा। साथ में यह कम्पर्टेबल भी होते हैं।